कई बार ऐसा होता है कि कहीं जाते हुए या फिर कहीं किसी का इंतजार करते हुए या फिर कभी किसी और जगह पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो काफी ध्यान खींचने जैसा होता है और ऐसे मौके पर कई सारे लोग अपना फोन निकालते हैं और उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद वायरल भी होते हैं क्योंकि वो वीडियो दूसरे लोगों का भी ध्यान खींच लेता है। आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
सोशल मीडिया पर हर कुछ समय में बंदरों का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है जिसमें वो किसी का कोई सामान छीनने के बाद खाने की कोई चीज लेते दिखते हैं मगर अभी के वायरल वीडियो में अलग नजारा दिखा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदर किसी के घर में घुस गया है और फ्रिज पर चढ़ गया है। वो फ्रिज खोलकर वहां से बादाम का पैकेट उठाकर ले जाता है। उसी घर की लड़की ने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक बंदर घर में घुस आया और बादाम का पैकेट चुरा ले गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब अगले हफ्ते वो गहनें लेकर भागेगा, बादाम से दिमाग तेज हो जाएगा उसका। दूसरे यूजर ने लिखा- काम की चीज लेकर गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ भूल रहा होगा इसलिए बादाम खाएगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Fevikwik से चिपक जाए उंगली तो कैसे छुड़ाएं? Video में शख्स ने बताया तरीका
शादी की सालगिरह पर कपल ने अनोखे तरीके से काटा केक, Video हो गया वायरल