आज के समय में हर किसी के पास फोन है और सोशल मीडिया तक हर किसी की पहुंच भी है। अधिकतर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं जिससे दूसरों की जानकारी में इजाफा होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोगों को कुछ ऐसी बातें बताई गई होंगी जिसके बारे में पहले पता नहीं होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स बताता है कि अगर गलती से कभी फेवीक्विक से हाथ या उंगली चिपक जाए तो उसे कैसे छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए पहले तो वो अपने दो उंगलियों को फेवीक्विक से चिपकाता है और अच्छे से चिपकने तक इंतजार करता है। इसके बाद वो उसे छुड़ाने का तरीका बताया है। वो बताता है कि नमक की मदद से उंगलियों को अलग किया जा सकता है। वो वीडियो में दिखाता है कि जहां पर उंगलियां चिपक गई हैं, वहां नमक रगड़ने से वो अलग हो गईं। अब उसका बताया तरीका कितना कारीगर है, वो तो ट्राई करने पर ही पता चलेगा मगर वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में हमने आपको बताया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @healthcaree_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि थिनर लगा ले यानी उसका कहना है कि फेवीक्विक से उंगलियां चिपकने के बाद थिनर से भी अलग हो सकती हैं तो वहीं एक यूजर ने पूछा कि कौन सा नमक ठीक रहेगा?
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी की सालगिरह पर कपल ने अनोखे तरीके से काटा केक, Video हो गया वायरल