लड़कों की जिंदगी बड़ी कठिन है मित्तर, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे कैसे
अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि लड़कों की जिंदगी काफी कठिन है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

आज के समय में कई सारे बाइक टैक्सी सर्विस देने वाले लोग भी वीडियो बनाते हैं और उसे पोस्ट भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसे रैपिडो वालों ने बनाया होगा जो अतरंगी होने के कारण वायरल भी हुआ होगा। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी आते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो बहुत ही अनोखा है जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर ही करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा यूनिक क्या है कि वो वायरल हो गया।
वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें बाइकर बोलता है कि 'दिव्या' नाम से ऑर्डर है मगर मैडम तो कहीं दिख नहीं रही हैं। इसके बाद वो अभी फोन करने ही वाला था कि तभी एक बंदा उसके पास आता है और पूछने पर बताता है कि वही दिव्या है। इसके बाद रैपिडो वाला पूछता है कि उसने लड़की के नाम से राइड बुक की है तो वो बोलता है कि वो कब से अपनी आईडी से राइड बुक कर रहा था मगर कोई आ ही नहीं रहा था और लड़की के नाम से बुक करते ही हो गया। रैपिडो वाला भी बोलता है कि ये ट्रिक तो मस्त है। वीडियो में जानें आगे क्या बात हुई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rohitvlogster नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खाओ मां कसम की तुम ही दिव्या हो। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रिक तो सही है भाई, करना पड़ेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई दिव्या जी को आराम से छोड़ दिया क्या। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है और एक यूजर ने लिखा कि रैपिडो में पहले नाम नहीं दिखाता भाई, रीसिव करने के बाद दिखाता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
क्या आपने देखा वायरल हो रहा ये Video? लोग दे रहे हैं जमकर रिएक्शन
दिमाग लगाइए... हद से हद ये सेफ्टी पिन कितने का होगा? दावा- सही जवाब नहीं बता पाएंगे