1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने देखा वायरल हो रहा ये Video? लोग दे रहे हैं जमकर रिएक्शन

क्या आपने देखा वायरल हो रहा ये Video? लोग दे रहे हैं जमकर रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 17, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:50 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने खूब कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KHANABID04

इस दुनिया में जब भी लोगों को कुछ अतंरगी, अनोखा, अलग या फिर असंभव लगने जैसी चीजें दिखती हैं, लोग खुद तो हैरान होते हैं, दूसरों को भी हैरान करने के लिए उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही पोस्ट लोग खूब देखते भी हैं और ऐसे ही वीडियो वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खुब सारे वीडियो और फोटो आते ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी अपना रिएक्शन देते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक ट्रक जाता हुआ नजर आ रहा है। ये ओपन प्लेटफॉर्म वाला ट्रक है जहां पीछे बड़े कंटेनर आदि चीजें लोड होती हैं। अब इस ट्रक पर पीछे एक ट्रेन का डिब्बा लदा हुआ है। अब वो डिब्बा लदा हुआ है या फिर उसे पीछे फिक्स कर दिया गया है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो इसी सोच के साथ वायरल हो रहा है कि ट्रक के पीछे उस डिब्बे को फिक्स कर दिया गया है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KhanAbid04 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंजीनियरिंग का कमाल या ट्रांसपोर्टेशन का धमाल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 75 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद के यूजर ने लिखा- सब जुगाड़ है जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों की फिफ्टी फिफ्टी लग रहा है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग की कमी बिल्कुल नहीं है अपने यहां, ट्रैक ही ट्रेन बना लिया है, मानना पड़ेगा इसके दिमाग को। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो अलग ही फ्रॉड चल रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिमाग लगाइए... हद से हद ये सेफ्टी पिन कितने का होगा? दावा- सही जवाब नहीं बता पाएंगे

फैशन के इस दौर में बस यही देखना रह गया था, Video देख कहेंगे 'धत तेरी की...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।