हर इंसान के हाथ में आजकल स्मार्ट फोन रहता है और कई सारे लोग तो सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। अब आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट वायरल होता हुआ देखने को न मिले। हर दिन कई सारे वीडियो या फिर फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
आप सभी जब स्कूल में पढ़ते होंगे तो देखा होगा कि हर साल एक दिन स्कूल में मेला लगाया जाता था जिसमें कई सारे स्टूडेंट अपना स्टॉल भी लगाते थे। उसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक बच्चे ने गजब का गेम लगाया है जिसमें उसका फायदा ही होगा और निवेश कुछ भी नहीं है। उसने स्कूल में पानी वाला गेम लगाया है। एक बाल्टी के अंदर बिल्कुल बीच में एक गिलास रखा हुआ है और पूरी बाल्टी पानी से भरी हुई है। अब बाल्टी और गिलास तो घर से ले आया होगा और पानी स्कूल में मिल गया है तो निवेश तो कुछ नहीं है। अब खेल यह है कि 5 रुपए का सिक्का डालने पर 10 रुपए मिलेंगे। मगर इस गेम में जीतने के चांस बहुत ही कम है तो उसका फायदा ही होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vijay_kumar_89232 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जल्दी बंद कर वरना प्रिंसिपल TC निकाल देगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अंधी कमाई। तीसरे यूजर ने लिखा- व्लॉगर के 5 रुपए खा गया बच्चा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कमाई का साधन।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेटे के जैकेट पर भोली मां ने लिखा कुछ ऐसा जो अब तक नहीं देखा होगा, Video देख लोगों ने कही ये बातें