Husband Wife Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में आपने एक से बढ़कर मजेदार मीम्स और प्रैंक वीडियो देखे होंगे। कभी मां—बेटे, मां—बेटी तो कभी पति—पत्नी के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को ठहाके लगवाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक सवाल पर चर्चा करते हुए देखा गया है। वीडियो में पत्नी अपने पति से पूछती है कि, पर्सनल, सीक्रेट और टॉप सीक्रेट क्या होता है ? इस सवाल पर पत्नी ने इतना मजेदार जवाब दिया कि सुनकर पत्नी ने बेलन ट्रीटमेंट देना शुरू कर दिया।
एक्स पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को एक्स पर @Pol_Khol82 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'सभी साथी एक बात बताओ यह पर्सनल, सीक्रेट और टॉप सीक्रेट क्या होता है..?? सभी साथी अपने शब्दों में इसकी व्याख्या कीजिए।' वीडियो में किचन के अंदर काम करती एक पत्नी अपने पति से पूछती है कि, पर्सनल, सीक्रेट और टॉप सीक्रेट क्या होता है ? इस पर उसका पति उदाहरण देते हुए कहता है कि, 'जैसे- मुझे तुम पसंद हो ये पर्सनल है, तुम्हारी बहन भी मुझे पसंद है ये सीक्रेट है।' जब पत्नी टॉप सीक्रेट के बारे में पूछती है तो पति कहता है कि, 'तुम्हारी बहन को भी मैं पसंद हूं ये टॉप सीक्रेट है।' इसी मजेदार जवाब पर पत्नी आग बबूला हो जाती है और बेलन से ट्रीटमेंट देने चली जाती है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'सीक्रेट, पर्सनल सीक्रेट और फिर रियल सीक्रेट।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'फिर तो भाभी जी ने बहुत अच्छे से आपकी खातेदारी की होगी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अगर यह राज ही रहने दिया जाए तो फायदा है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जज्बातों में आकर भाई ने कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'Secret और Top Secret वही हैं जो आप केवल अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों से ही साझा करते हैं।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत का अनोखा Desi Jugaad देख इंप्रेस हो गई ये पोलिश महिला, कह डाली ऐसी बात; सुनकर खुश हो जाएंगे आप
बेंगलुरु में Momo बेचकर ₹31 लाख महीना कमा रहा ये शख्स ? सच्चाई सुनकर होश उड़ जाएंगे, VIDEO