1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का अनोखा Desi Jugaad देख इंप्रेस हो गई ये पोलिश म​हिला, कह डाली ऐसी बात; सुनकर खुश हो जाएंगे आप

भारत का अनोखा Desi Jugaad देख इंप्रेस हो गई ये पोलिश म​हिला, कह डाली ऐसी बात; सुनकर खुश हो जाएंगे आप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 15, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 12:22 pm IST

Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पोलिश महिला को भारतीय देसी जुगाड़ से काफी प्रभावित होते हुए दिखाया गया है।

desi jugaad video, desi jugaad viral video, polish woman on Indian desi jugaad, polish woman india v- India TV Hindi
पोलिश महिला ने शेयर किया वी​डियो। Image Source : IG/@DOMIPATALAS

Desi Jugaad: भारत और यहां के देसी जुगाड़ कई मौकों पर विदेशी पर्यटक और व्लॉगर्स को हैरत में डालते रहे हैं। विदेशी हर बार ये देखकर काफी उत्साहित हो जाते हैं ​कि भारतीय किसी भी परिस्थिति या समस्या का सर्वोत्तम उपयोग कैसे करते हैं। भारत में अनोखे से अनोखे देसी जुगाड़ के वीडियो कई बार वायरल होते हैं और उनको देखने के बाद यूजर्स काफी मजेदार प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय शख्स के देसी जुगाड़ को देखने के बाद पोलिश महिला काफी हैरान हो गई। महिला ने जब एक व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल पर 20 कुर्सियों को कुशलता से संतुलित करते हुए देखा तो उसका रिएक्शन देखने लायक था। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नामक हैंडल से शेयर किया गया है। भारत के रोमांचक सफर को शेयर करते हुए महिला ने लिखा कि, 'बाइक पर 20 से ज़्यादा कुर्सियां ढोते हुए। भारत में, सब कुछ मुमकिन है।' गौरतलब है कि, भारत में व्यापारी अक्सर अपनी बाइक पर घर-घर जाकर कुर्सियां बेचते देखे जा सकते हैं। ये कुर्सियाँ अक्सर काफी मजबूत होती हैं, सालों तक चलती हैं और शोरूम की तुलना में बहुत कम कीमत पर मिल जाती हैं। 

वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

 अब तक इस वीडियो को 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो पर यूजर्स ने अलग—अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जुगाड़ से सब कुछ संभव है।' जबकि दूसरे ने कहा, 'हां, भारतीय बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। हम सुरक्षा के साथ भी खेल सकते हैं। हाहा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यूरोपीय लोगों को भारतीयों से सीखना चाहिए कि काम के प्रति कैसे समर्पित रहा जाए।'

 

कब चर्चा में आई पोलिश महिला 

बता दें कि, इस सितंबर में पाटलस-कालरा तब वायरल हुईं जब उन्होंने उन व्लॉगर्स की आलोचना की जो भारत में कम बजट में यात्रा करके जानबूझकर देश के गरीब और पिछड़े पक्ष को दिखाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये यात्री अक्सर खराब स्ट्रीट फूड खाते हैं, बीमार पड़ते हैं और फिर यह कहकर भारत की नकारात्मक छवि बनाते हैं कि उन्हें अपनी यात्रा के दौरान पेट में इंफेक्शन हो गया। पोलिश महिला ने आगे कहा था कि, 'आपको भारत जाकर वीडियो पोस्ट करने की ज़रूरत नहीं है कि आप सिर्फ़ 100 डॉलर प्रति सप्ताह खर्च कर रहे हैं और इस तरह गुज़ारा कर रहे हैं। यहां बहुत सारे सस्ते होटल, बहुत सारे सस्ते रेस्टोरेंट और अच्छे खाने वाले अच्छे रेस्टोरेंट हैं। आप ऐसी जगहों पर जा रहे हैं जहाँ स्थानीय लोग भी नहीं जाते।'  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
हवाई जहाज उड़ाने से पहले पायलट परफ्यूम क्यों नहीं लगाते, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; जानिए क्या है नियम  

बिहार चुनाव के बीच 'खान सर' का असली नाम आया सामने ! इस Viral Video में चेक करें पूरी डिटेल 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।