1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवाई जहाज उड़ाने से पहले पायलट परफ्यूम क्यों नहीं लगाते, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; जानिए क्या है नियम

हवाई जहाज उड़ाने से पहले पायलट परफ्यूम क्यों नहीं लगाते, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; जानिए क्या है नियम

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 15, 2025 10:44 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 10:44 am IST

Airplane Interesting Facts: रेलवे के लोको पायलट से लेकर हवाई जहाज के पायलट के लिए सभी के लिए कुछ न कुछ नियम बनाए गए हैं। आज इन्हीं में से एक नियम के बारे में हम आपको बताएंगे जो पायलट्स के लिए बना है।

why pilots cannot wear perfume in cockpit, pilots not wear perfume why, pilots not wear perfume reas- India TV Hindi
पायलट परफ्यूम क्यों नहीं लगाते ? Image Source : FREEPIK

Airplane Interesting Facts: आपने अपने जीवन में कभी न कभी फ्लाइट से सफर किया तो होगा ही। आपने गौर किया होगा कि एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर फ्लाइट के उड़ान भरने तक आपको सैकड़ों नियम बताए जाते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होता है और ये नियम यात्रीहित में भी होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नियम केवल यात्रियों के लिए ही होते हैं तो नहीं, ऐसा नहीं है। बल्कि एयर होस्टेस, पायलट समेत तमाम क्रू मेंबर्स के लिए भी अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। ऐसा ही एक नियम आपको सुनने में बेहद अजीब लग सकता है। ये नियम कहता है कि, 'हवाई जहाज उड़ाने से पहले पायलट परफ्यूम नहीं लगा सकते हैं।' यही नहीं नियम के तहत पायलट उड़ान से पहले माउथवॉश और कुछ जैल सहित अल्कोहल युक्त किसी भी पदार्थ को इस्तेमाल नहीं कर सकते। अब हम आपको इनकी वजह के बारे में भी बताएंगे। 

अब जानिए चौंकाने वाली वजह 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA के नियम के मुताबिक, फ्लाइट उड़ाने से पहले हर पायलट को ब्रेथलाइजर टेस्ट देना पड़ता है। इस टेस्ट के तहत सांस के जरिए शरीर में अल्कोहल की मात्रा को चेक की जाती है। पायलट विमान उड़ाने के लिए फिट है अथवा नहीं ये टेस्ट इसी बात की जांच करता है। चूंकि,  शराब ही नहीं, बल्कि परफ्यूम, माउथवॉश और हैंड सैनेटाइजर में एथाइल अल्कोहल होता है। यही वजह है कि, अगर शराब न पीने के बाद भी पायलट ने इनमें से किसी उत्पाद का प्रयोग किया होगा तो उसकी रिपोर्ट में गलत रीडिंग आ सकती है। वर्तमान विनियम तथा हाल ही में नागरिक उड्डयन आवश्यकता (CAR) के मसौदे में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी चालक दल का सदस्य 'किसी भी पदार्थ जैसे माउथवॉश/टूथ जेल/परफ्यूम या ऐसे किसी भी उत्पाद का सेवन या उपयोग नहीं करेगा जिसमें अल्कोहल की मात्रा हो।' 

पायलट के खिलाफ हो सकता है एक्शन 

एक पायलट कैप्टन तोमर अवधेश इंस्टाग्राम पर awdhesh.tomar नामक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उस स्थिति के बारे में बताया गया था कि अगर पायलट ने परफ्यूम जैसे किसी अल्कोहल मिश्रित उत्पाद का प्रयोग किया हो। वीडियो में वो कहते हैं कि, 'ऐसा नही है कि हमें परफ्यूम पसंद नही हैं। दरअसल, ये डिवाइस अपनी सेंसिटिविटी के कारण 0.0001 प्रतिशत अल्कोहल भी डिटेक्ट कर सकती है। गलत रीडिंग के कई परिणाम हो सकते हैं। जैसे— चलते कभी कभी फ्लाइट लेट भी हो जाती है या पायलट के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।'


इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, 'क्या आपने कभी गौर किया है कि पायलट उड़ान से पहले परफ्यूम नहीं लगाते? ऐसा इसलिए नहीं है कि उन्हें यह पसंद नहीं है, बल्कि इसलिए कि वे ब्रेथलाइजर टेस्ट में फेल होने से बचें। परफ्यूम में अल्कोहल होता है, और उसकी हल्की सी गंध भी गलत पॉजिटिव रिपोर्ट दे सकती है। गलत रीडिंग का मतलब है कड़ी कार्रवाई या उड़ान में देरी, भले ही उन्होंने बिल्कुल भी शराब न पी हो। इसलिए, पायलट अपनी पसंदीदा खुशबू को बाद के लिए बचाकर रखते हैं; टेस्ट पास करने के बाद!'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
बिहार चुनाव के बीच 'खान सर' का असली नाम आया सामने ! इस Viral Video में चेक करें पूरी डिटेल 
 

'पल-पल जीना मुहाल मेरा...' होमवर्क करते-करते गाना गा रहा था लड़का, घर वालों ने चुपके से बना लिया Video फिर जो हुआ..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।