Khan Sir Real Name: बिहार चुनाव के नतीजे (Bihar Election Result 2025) आने में अब कुछ ही समय शेष है। दो चरणों में संपन्न हुए बिहार के चुनाव में कई ऑडियो, वीडियो और विजुअल्स सामने आए। चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान वायरल हुए कई वीडियो चर्चा का विषय भी रहे। इसी बीच एक और वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पटना के फेमस Khan Sir का, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। दावा है कि, ये वीडियो Bihar Election में वोट डालते खान सर का है। ये तो आप जानते ही हैं कि खान सर के नाम को लेकर पहले भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई है। ठीक उसी तर्ज पर इस बार भी एक वायरल वीडियो में खान सर के असली नाम के खुलासे की बात कही गई है।
खान सर का नाम, पिता का नाम और मकान संख्या
इस वीडियो को एक्स पर @rj_dangi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'कितने तेजस्वी लोग हैं यहां, काफी दिन से इंतज़ार में थे,ऐसा लगता है !' वीडियो में एक दिखाया जा रहा है कि खान सर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र में दाखिल होते हैं और वोट डालते हैं। इसके बाद एक लड़का वीडियो की दूसरी विंडो में दावा करता है कि खान सर का क्रमांक 744 था। इस वीडियो में वो लड़का कम्प्यूटर की स्क्रीन पर दिखाना है कि, 744 क्रमांक पर निर्वाचक का नाम 'फैसल खान' है। इसके बाद पिता का नाम मोहम्मद वाशिर खान और मकान संख्या 36, उम्र 29 और लिंग पुरुष लिखा है। हालांकि इंडिया टीवी वायरल वीडियो और इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
यूजर्स ने ली मौज
वायरल वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अब, क्या कर लिया नाम जानकर।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'काफी खाली बैठे थे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये तो बहुत बड़ी उपलब्धि होनी चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इन्होने वास्कोडिगामा को भी पीछे छोड़ दिया है आज।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'कौन सा पहाड़ धकेल दिए तुम?'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'मुझे मोदी जी बनना है...' इस क्यूट बच्ची की बातें सुनकर दिल हार बैठे यूजर्स, बता डाला- '2050 की PM'