1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोबाइल में Baby का कॉल आता देख मां ने बेटी को जड़े नॉनस्टॉप थप्पड़, आखिर में आया मजेदार ट्विस्ट, देखें Viral Video

मोबाइल में Baby का कॉल आता देख मां ने बेटी को जड़े नॉनस्टॉप थप्पड़, आखिर में आया मजेदार ट्विस्ट, देखें Viral Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 12, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 05:59 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर मां-बेटी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक फोन कॉल पर बहस करते देखा जा सकता है। मगर अंत में आए मजेदार ट्विस्ट ने यूजर्स को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है।

mother daughter funny video viral, mother daughter funny video, mother daughter prank, viral video, - India TV Hindi
बेटी को पीटती मां। Image Source : IG/@GUNGUNN_GUSAIN

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के मजेदार प्रैंक वीडियो देखे होंगे। ऐसे प्रैंक वीडियो में अक्सर लोग एक—दूसरे की टांग खिचाई करते नजर आते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जिनमें मां—बेटी, पति-पत्नी और पिता-पुत्र भी मस्ती ​करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है ​जिसमें एक गलतफहमी के कारण मां ने बेटी को नॉनस्टॉप कई थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो में मां को फोन चलाते हुए दिखता है कि उसमें Baby का कॉल आ रहा है ऐसे में गलतफहमी के कारण मां अपनी बेटी को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती हैं। मगर अंत में आए एक ट्विस्ट ने वीडियो को और मजेदार बना दिया। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gungunn_gusain नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बेटी को सोते हुए दिखाया गया है और पास में बैठी मां मोबाइल चला रही होती हैं। फोन में  Baby का कॉल आते ही माता जी का पारा सातवें आसमान पर चला जाता है और बेटी को थप्पड़ मार-मारकर उठा देती हैं। जब वे बेटी से पूछ रही होती हैं Baby कौन है तो बेटी मां को बताती है कि वो तो उनका मोबाइल फोन है। इस पर लड़की की मां कहती हैं कि, 'ओह! ये तो तेरी बेबी बुआ का फोन आ रहा था।' वीडियो में जब बेटी अपनी मां को गुस्से से देखती है तो मां एक और थप्पड़ जमा देती हैं और बर्तन धोने को कह देती हैं। 

 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने मजेदार प्रति​क्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'बेबी बुआ का होना अनिवार्य है क्या ?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'AI है, क्योंकि इतने थप्पड़ इंसान कैसे मार सकता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अरे सासू मां! आराम से मेरी अमानत है वो।'चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे यकीन है कि थप्पड़ बिना स्क्रिप्ट के था।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'आखिरी थप्पड़ बहुत पर्सनल था।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
हरे कपड़े से ही क्यों ढकी जाती हैं कंस्ट्रक्शन साइट्स, आज तक नहीं सुनी होगी वजह; सुनकर चौंक जाएंगे 

इन आंटियों ने 'डोसा की आरती' ही बना डाली, इतना वायरल हुआ Video कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुई फैन  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।