1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु में Momo बेचकर ₹31 लाख महीना कमा रहा ये शख्स ? सच्चाई सुनकर होश उड़ जाएंगे, VIDEO

बेंगलुरु में Momo बेचकर ₹31 लाख महीना कमा रहा ये शख्स ? सच्चाई सुनकर होश उड़ जाएंगे, VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 15, 2025 03:19 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 03:19 pm IST

Viral Video: सोशल मी​डिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है एक मोमो बेचने वाला ₹31 लाख प्रति माह कमा रहा है। आइए जानते हैं इस दावे का सच:

bengaluru momo seller,bengaluru momo seller earn 31 lakh rs month, viral news, news in hindi, india - India TV Hindi
बेंगलुरु स्थित मोमो स्टॉल। Image Source : IG/@CASSIUSCLYDEPEREIRA

Viral Video: भारत में कई स्ट्रीट फूड वेंडर्स के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। ऐसे वीडियोज में वेंडर्स की कमाई को लेकर भी चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर ने एक सड़क किनारे मोमो बेचने वाले के साथ पूरा दिन बिताया और विक्रेता की मासिक आय का खुलासा किया। पोस्ट के अनुसार मोमो बेचने वाला व्यक्ति ₹31 लाख प्रति माह और ₹1 लाख प्रति दिन कमाता है, जो एक बी.कॉम ग्रेजुएट के वेतन से भी ज़्यादा है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इंस्टाग्राम पर वीडियो को @cassiusclydepereira नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया कि, केके मोमोज नाम से मशहूर यह स्टॉल बेंगलुरु में स्थित है। सड़क किनारे होने के बावजूद, यह स्टार्टअप रोज़ाना लाखों कमाता है। पोस्ट पर लिखा था कि, 'फिर मैंने ग्राहकों को मोमोज़ परोसना शुरू किया और उन्हें बहुत पसंद आए। यह दुकान वाकई कितनी मशहूर है, यह वाकई कमाल की है। और सिर्फ़ एक घंटे में ही हमने 118 प्लेट मोमो बेच दिए। फिर ब्रेक का समय हो गया। और जैसे ही मेरा ब्रेक खत्म हुआ, भीड़ बढ़ने लगी। फिर मुझे और मोमो लाने पड़े, उन्हें तलना पड़ा, उन्हें स्पेशल बनाना पड़ा, पानी भरना पड़ा और ग्राहकों को सूप परोसना पड़ा। एक प्लेट 110 रुपये की है और हमने आज लगभग 950 प्लेटें बेचीं।' 

बी.कॉम ग्रेजुएट और मोमो दुकानदार की तुलना 

इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उनकी दुकान में रोज़ाना लगभग 950 प्लेटें बिकती हैं। लगभग ₹110 प्रति प्लेट की कीमत पर, कुल कमाई लगभग ₹1 लाख प्रतिदिन होती है। कंटेंट क्रिएटर ने आगे बताया कि मोमो विक्रेता कड़ी मेहनत और निरंतरता से लाखों रुपये कमाता है। उन्होंने बी.कॉम स्नातक और मोमोज विक्रेता की आय के बीच भी तीखी तुलना की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हवाई जहाज उड़ाने से पहले पायलट परफ्यूम क्यों नहीं लगाते, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; जानिए क्या है नियम  

भारत का अनोखा Desi Jugaad देख इंप्रेस हो गई ये पोलिश महिला, कह डाली ऐसी बात; सुनकर खुश हो जाएंगे आप  
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।