सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जो आपको सोशल मीडिया पर बने रहने का कारण देता है। हर दिन लोग तमाम तरह के वीडियो, फोटो, स्क्रीनशॉट पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं जो लोगों के लिए यूनिक, नया या फिर अतरंगी होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।
मां ने जैकेट पर क्या लिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदा एक जैकेट दिखाता है जो उसके पापा उसके लिए लाए थे। दरअसल उसके पापा एक जैसे ही तीन जैकेट लाए। एक वो खुद के लिए और दो अपने दोनों बेटों के लिए लाए थे। अब उन तीनों के जैकेट मैच न हो मतलब कोई किसी दूसरे का जैकेट न पहन ले इसलिए उसकी मां ने गजब का दिमाग लगाया है। जैकेट पर कॉलर के अंदर महिला ने नाम लिख दिया है। अब वो बंदा वीडियो में उसी चीज को दिखा रहा है और बोल रहा है कि बताओ मैं कैसे पहनूंगा क्योंकि दुनिया को दिखेगा कि यह जैकेट सन्नी की है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sunny_thada_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो पर लिखा है, 'सिर्फ मारवाड़ी परिवार के कारनामे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वो मां है, कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- भोली मां का प्यार। तीसरे यूजर ने लिखा- मम्मी होती ही ऐसी है। चौथे यूजर ने लिखा- प्यारी मां।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय ट्रेनों का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है ? आखिर क्या है इसका सीक्रेट; सुनकर चौंक जाएंगे