Air Purifier Video Viral: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है, और इसके कई कारण हैं। पराली जलाने को इसका एक कारण माना जाता है। दावा है कि, खासकर सर्दियों में जब पंजाब और हरियाणा में पराली जलाई जाती है, जिससे निकलने वाला धुआं दिल्ली की हवा को प्रदूषित करता है। इसके अलावा, वायु प्रदूषण भी एक बड़ा कारण है, जो वाहनों और औद्योगिक उत्सर्जन से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों के कारण होता है। इसी बीच दिल्ली की एक महिला ने शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता की भयावह सच्चाई को उजागर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बंद पड़े एयर प्यूरीफायर को साफ करती नजर आ रही है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pragatiagarwal0 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। महिला इंस्टाग्राम पर क्लीनिंग ब्रश से मशीन को साफ करती नजर आ रही है, जिससे धूल और प्रदूषकों की मोटी परतें उतर रही हैं। वीडियो पर लिखा था, 'दिल्ली में तो एयर प्यूरीफायर भी एक स्पा डे के लायक हैं।' वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में भी मजाकिया अंदाज में लिखा था, 'दिल्ली में रहने का साइड इफेक्ट ये है कि मेरे एयर प्यूरीफायर को भी थेरेपी की जरूरत है।' इस पोस्ट के सामने आते ही ये वायरल हो गई और यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'कुछ ऐसे इनडोर पौधे लगाएं जो ऑक्सीजन छोड़ते हैं, बालकनियों को तुलसी और अन्य ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों, लताओं आदि से भरें... ये चीजें अकेले सब कुछ नहीं कर सकतीं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कृपया वैक्यूम करें! यह बहुत हानिकारक है। आप यह सब सांस के ज़रिए अंदर ले रहे हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'लगता है दो दिन बाद सफ़ाई करनी पड़ेगी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'फेफड़े कौन साफ करेगा?।'
दिल्ली के प्रदूषण में सुधार
दिल्ली में रविवार सुबह भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही और लोग मुश्किल से सांस ले रहे हैं। सुबह 8 बजे तक शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 दर्ज किया गया। राजधानी के कई इलाकों में हालात और भी बदतर हो गए, जहा वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुच गया। पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 386 दर्ज किया गया, जिससे यह बेहद खराब श्रेणी में बना रहा। शुक्रवार को भी शहर में हवा बेहद खराब रही, जो सप्ताह के पहले दिनों की तुलना में मामूली सुधार ही था, जब प्रदूषण गंभीर स्तर तक पहुंच गया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय ट्रेनों का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है ? आखिर क्या है इसका सीक्रेट; सुनकर चौंक जाएंगे