Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महाराष्ट्र की कुछ बुजुर्ग महिलाओं को खुशी-खुशी स्कूल जाते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे- 'सीखने की कोई उम्र नहीं होती।' इस वीडियो ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है क्योंकि ये महिलाएं उस सपने को पूरा करने के लिए आगे आ रही हैं जो वे बचपन में कभी हासिल नहीं कर पाई थीं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और महिलाओं की तारीफ की है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sidiously_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाई गई जगह "आजीबाई ची शाला" है। ये एक अनोखा स्कूल है जहां शिक्षा की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। इसकी शुरुआत मुरबाड के योगेंद्र बांगर ने की थी। यह स्कूल हर शनिवार और रविवार को खुलता है और इसका उद्देश्य दादियों को पूरी तरह से निःशुल्क बुनियादी शिक्षा प्रदान करना है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'यह सीखने की भावना के बारे में बहुत कुछ कहता है जिसे किसी उम्र या सीमा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।' इन महिलाओं को पहले कभी पढ़ने का मौका नहीं मिला था। अब इस स्कूल में, वे अपना वह सपना पूरा कर रही हैं जो उन्होंने बरसों से संजोया था। उनकी कड़ी मेहनत साबित करती है कि सीखने की चाहत उम्र या हालात से बढ़कर होती है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो में इस स्कूल का दर्शन लोगों को याद दिलाता है कि सीखने की चाहत हमेशा बनी रह सकती है। यह संदेश देता है कि शिक्षा सिर्फ़ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जो कुछ नया सीखना चाहते हैं। इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूजर ने लिखा कि, 'सोशल मीडिया पर मैं इससे बेहतर कुछ नहीं देख सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'जब मैंने यह देखा तो मेरा दिल खुशी से भर गया।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान! इसे देखकर बहुत खुशी हुई।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हवाई जहाज उड़ाने से पहले पायलट परफ्यूम क्यों नहीं लगाते, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; जानिए क्या है नियम
भारत का अनोखा Desi Jugaad देख इंप्रेस हो गई ये पोलिश महिला, कह डाली ऐसी बात; सुनकर खुश हो जाएंगे आप