A
Hindi News वायरल न्‍यूज बिना टिकट स्टेशन पर पकड़ा गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी

बिना टिकट स्टेशन पर पकड़ा गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में वैसे हुआ वही है जिसकी लोग उम्मीद करते हैं मगर देखने के बाद मजा डबल हो जाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ देर स्क्रोलिंग न करते हो। हर दिन लोग अपने काम से फ्री होकर, सोने से पहले या फिर काम के बीच में जब समय मिले, लोग फोन ही उठाते हैं और उसके बाद सीधे सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आप भी ऐसा जरूर करते होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर कुछ देर जरूर एक्टिव रहते होंगे और ऐसा है तो फिर आप हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा बिना टिकट के पकड़ा गया है। अब आप एक बात बताइए। आप बिना टिकट के ट्रेन से सफर कर रहे हैं और पकड़े गए तो फिर आपके दिमाग में सबसे पहले क्या ख्याल आएगा। आपके दिमाग में भी शायद भागने का ही ख्याल आएगा और ऐसा ही ख्याल इस बंदे के दिमाग में भी आया। वो कुछ देर तो रुका और फिर अचानक बड़ी ही तेजी से भागा। वो इतनी तेजी से भागा कि TTE को कुछ समझ में ही नहीं आया। वो बस खड़ा रह गया। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब पैर फ्री हैं तो फिर टिकट के लिए पैसे क्यों देने। दूसरे यूजर ने लिखा- हम आज से पहले इतना कभी नहीं हंसे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो फिल्म का सीन हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- भाई इंजीनियरिंग किया होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- दौड़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या बिच्छू के बच्चे अपनी मां को खा जाते हैं? सच्चाई जानकर माथा पीट लेंगे आप

दिमाग में रील वाला कीड़ा घूस जाए तो लोग ऐसी ही हरकत करते हैं, Video हो रहा है वायरल