1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बड़ी खतरनाक लोग हैं भाई! मछली को Beer पिलाते दिखा शख्स, Video देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

बड़ी खतरनाक लोग हैं भाई! मछली को Beer पिलाते दिखा शख्स, Video देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

मछली को बीयर पिलाते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने भले ही लोगों को हंसने का मौका दिया हो लेकिन इस वीडियो के पीछे छिपी गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

मछली को बीयर पिलाते दिखा शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मछली को बीयर पिलाते दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आते रहता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स मछली को बीयर पिलाते हुए नजर आ रहा है। यह अनोखा और चौंका देने वाला नजारा देख जहां कुछ लोग हंस रहे हैं, वहीं कई लोग इसे क्रूरता बता रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

मछली को बीयर पिलाते दिखा शख्स 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक बड़ी सी मछली को पकड़े हुए है और वह बीयर की बोतल से मछली के मुंह में बीयर डाल रहा है। हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि मछली भी उस बीयर को गटागट पीए जा रही थी। शख्स हंसते हुए यह सब करता है, वहीं पास में खड़ा एक अन्य शख्स उसके साथ अपनी तस्वीर खिंचवाता नजर आ रहा है। शख्स की यह अजीब हरकत कैमरे में कैद हो जाती है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

वीडियो पर आई मिलीजुली प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर देते हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे मजेदार वाकया बताते हुए लिखा, "मछली भी अब पार्टी कर रही है।" एक अन्य यूजर ने भी मजाकिया अंदाज में कमेंट करतेहुए लिखा- "लगता है मछली को भी वीकेंड का मूड हो गया है।" दूसरे ने लिखा- ये कौन सी मछली है भाई, जो पानी की जगह दारू मांग रही है। वीडियो में मछली के साथ यह घटिया करतूत हर किसी को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने इसे गंभीरता से लिया और शख्स की इस हरकत को क्रूरता करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "यह हंसी की बात नहीं, बल्कि ये मछली के साथ क्रूरता है। इसे रोका जाना चाहिए।" कुछ ने तो पेटा (PETA) जैसे संगठनों को टैग करके कार्रवाई की मांग भी की।

ये भी पढ़ें:

चूस-चूसकर नल्ली-निहारी खा रही थी दुल्हन, लोग और मेकअप का भी नहीं रहा ख्याल, Video देख लोगों को याद आई मंजुलिका

Video: अंकल के सामने कमर हिलाते हुए रील बना रही थी लड़की, आगे जो हुआ वह देख आपके दिल को भी मिलेगा सुकून