सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ अलग और नया देखने को मिल ही जाता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी छोटे बच्चों का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कभी-कभी मजेदार फोटो और स्क्रीनशॉट भी वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर ये सब आते ही होंगे।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बुजुर्ग आदमी अपनी बाइक चलाते हुए कहीं जा रहा है। लेकिन वो आदमी उस बाइक पर अकेले नहीं बैठा हुआ और ऐसा भी नहीं है बाइक पर सिर्फ दो लोग बैठे हुए हैं। उस एक बाइक पर कुल 4 लोग बैठे हुए हैं और वो चचा जो बाइक चला रहे हैं, वो खुद आधी टंकी पर बैठे हुए हैं और ऐसे बैठकर भी वो बाइक को बहुत ही अच्छे से और आराम से चला रहे हैं। इसी कारण उनका वीडियो वायरल हो रहा है मगर इस तरह बाइक पर 3 लोगों को बैठाकर उसे चलाना खतरनाक है जो नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना है जो खतरे को बढ़ा देता है। आप कभी भी ऐसा मत करिएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चाचा के शरीर में अभी भी जवानी का जुनून है।' मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शेयर मार्केट में मचे हाहाकार के बाद सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बारिश, लोगों ने इंवेस्टर्स पर बनाए Memes
दीदी को इतना छोटा काम मिला था और वो भी नहीं हुआ, Video देख लोगों ने लिए मजे