1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 20 लीटर वाले कंटेनर में पानी की जगह पेट्रोल भरवाते दिखा शख्स, Video हो रहा है खूब वायरल

20 लीटर वाले कंटेनर में पानी की जगह पेट्रोल भरवाते दिखा शख्स, Video हो रहा है खूब वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कैसे हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी सोशल मीडिया पर दूसरे वीडियो तो वायरल हो ही रहे हैं, उनके साथ ही साथ LPG और पेट्रोल से जुड़े पोस्ट भी खूब देखने को मिल रहे हैं। अभी ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जो युद्ध हो रहा है, उसके बीच में इन दो विषयों के पोस्ट खूब देखने को मिल रहे हैं और लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे खूब सारे वीडियो और पोस्ट आ रहे होंगे। आपको बता दें कि अभी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि पेट्रोल पंप पर भीड़ बहुत है। उसी भीड़ के बीच में एक ऐसा शख्स नजर आता हो जो बाइक पर वहां पहुंचा है मगर बाइक की टंकी में पेट्रोल नहीं भरवा रहा है। वो आदमी एक पानी का कंटेनर लेकर पहुंचा है जो 20 लीटर वाला है। वो आदमी उस कंटेनर में पेट्रोल भरवा रहा है और पेट्रोल पंप का कर्मचारी उसे इस तरह खुले में पेट्रोल दे भी रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी रहा है। हर कुछ देर में फीड पर यह वीडियो किसी न किसी अकाउंट के जरिए देखने को मिल ही जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतनी शॉर्टेज आ गई क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- ईरान जाएगा क्या इतना तेल ले रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- आदमी ही शॉर्टेज कर रहा है, बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अनपढ़ लोग हैं, क्या करें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सिलेंडर की कमी के बीच लोग बना रहे हैं Funny Memes, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

बालकनी में दीदी बना रही थी रील और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने Video कर दिया वायरल, आप भी देखें