सोशल मीडिया पर हर दिन सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे ऐसे होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो आपने भी देखे ही होंगे। कुछ वीडियो को देखकर लोगों को हंसी आती है तो कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। वहीं कई सारे वीडियो लोगों के दिल जीत लेते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को गुस्सा दिला देते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सभी तरह के वीडियो वायरल होते हैं।
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रैंप वॉक शो का है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की रैंप वॉक कर रही है। अब वो अपने वॉक में इतना खो जाती है कि वो इस बात पर ध्यान नहीं देती है कि स्टेज कहां खत्म हो रहा है और यही लापरवाही उसको भारी पड़ गई। वो वॉक करते-करते कुछ ज्यादा ही आगे आ जाती है और इसी कारण वो रैंप वॉक के दौरान ही स्टेज से नीचे गिर जाती है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बहन एक बार नीचे भी देख लेती।' कैप्शन में बस यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो कब का है और पुराना है या फिर नया वीडियो है। लड़की को ज्यादा चोट लगी या फिर वो ठीक है, ऐसी भी कोई जानकारी नहीं मिली मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Get Ready With Me ट्रेंड को भाई अलग ऊंचाइयों पर ले गया, कॉपी कर पाना है बहुत मुश्किल
भाई ने ऐसा क्या कर दिया जो पत्नी के बदल गए एक्सप्रेशन, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए