1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई एक नया जुगाड़ का Video हुआ वायरल, आपके भी आ सकता है काम

लो भाई एक नया जुगाड़ का Video हुआ वायरल, आपके भी आ सकता है काम

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नया जुगाड़ देखने को मिला जो शायद आपको भी अच्छा लगे। शायद ये जुगाड़ आपके भी काम आ जाए। आइए फिर आपको वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MYWISHISUS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंडिया में जितनी आबादी है उसके आधे हिस्से में आपको ऐसे लोग मिलेंगे जो अपने कई काम जुगाड़ से ही पूरे कर लिया करते हैं और उसमें भी कुछ लोग तो ऐसे निकलेंगे जो जुगाड़ करने में बहुत ही माहिर होते हैं। ये लोग जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं, वो ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं कि उसे देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर कुछ दिनों में जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम लोग बाहर से जो कोल्ड ड्रिंक खरीदकर लाते हैं और पीने के बाद बोतलें फेंक देते हैं, उसी से एक बंदे ने जुगाड़ किया है। शख्स ने बोतल को आधा काट दिया और ढक्कन वाले हिस्से से जुगाड़ किया है। उसने एक झाड़ू को उस बोतल के अंदर फिट कर दिया और आग से उस बोतल को गलाते हुए उस झाड़ू में फिट कर दिया है। इसके बाद उसने एक पाइप को उस ढक्कन वाले एरिया में फंसा दिया है और इस तरह उसने एक झाड़ू के अंदर डंडा फिट कर दिया जिसकी मदद से अब वो बिना झुके ही झाड़ू लगा सकता है। इसी कारण उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MyWishIsUs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जुगाड़ के मामले में इंडियन दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ते जा रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: 'आपके दिल में जलन हो रही है, मैंने दवा लिख दी', नशे में धुत डॉक्टर ने कर दिया बड़ा कांड

हर साल पत्नी के लिए 3 किलो सोना खरीदता है यह बिजनेस मैन, पैसे की खुदा से करता है तुलना