इस दुनिया में और किसी की चीज की भले ही कमी हो जाए मगर लोगों के जुगाड़ की कमी कभी नहीं हो सकती क्योंकि जुगाड़ वाला DNA लोगों के शरीर में होता है। यहां आप लोगों को अपनी परेशानी या फिर कोई काम बताइए और कुछ समय बाद वो ऐसा जुगाड़ निकालेंगे जो आपको भी हैरान कर देगा। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आपने तो सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ तो दिख ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखा अनोखा जुगाड़
एक वीडियो जो अभी वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पेड़ से आम तोड़ने के लिए बंदे ने गजब का जुगाड़ किया है। उसने एक लंबे से डंडे में बोतल को बांध किया है। बोतल को उसके मुंह की तरफ से फंसाकर बांधा है। इसके अलावा उसने बोतल को ऊपर एक जगह से चौकोर में काटा हुआ है। अब वो डंडे को ऊपर करता है, बोतल में उस कटे हुए जगह से आम को फंसाता है और खींचकर उसे तोड़ लेता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर prameelafoodforever नाम के अकउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टेक्नोलॉजिया। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई नुकसान नहीं, इसे हमने कई साल पहले यूज करके छोड़ दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- सूपर आईडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छा जुगाड़ है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पैसा कहीं से आ सकता है बस दिमाग रहना चाहिये, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप
अरे ठेकेदार साहब ये क्या बना दिया, इसे तो दुनिया के आठवें अजूबे का खिताब मिलना चाहिए