1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ठेकेदार साहब ये क्या बना दिया, इसे तो दुनिया के आठवें अजूबे का खिताब मिलना चाहिए

अरे ठेकेदार साहब ये क्या बना दिया, इसे तो दुनिया के आठवें अजूबे का खिताब मिलना चाहिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 11, 2025 11:02 am IST,  Updated : May 11, 2025 11:02 am IST

एक कमाल के घर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको जोर का झटका लगेगा क्योंकि आपने ऐसा कुछ नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर की तमाम अतरंगी चीजें ही देखने को मिलती रहती है। लोगों को जब कभी भी कुछ अनोखा दिखता है, वो उसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वो दूसरों के फीड पर दिखने लगता है और अगर वो दूसरे लोगों को भी यूनिक लगता है तो वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक यूनिक पोस्ट देखने को मिला होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई जगहों पर हैंडपंप लगा हुआ देखा होगा। गांव में देखा होगा कि लोग अपने घर के बाहर और अंदर, दोनों जगहों पर हैंडपंप लगवा लेते हैं ताकि पानी की दिक्कत हो। मगर आपने शायद ही किसी घर में देखा होगा कि वहां के पहले माले पर हैंडपंप लगा हुआ है और उसका कनेक्शन भी घर के बाहर से जा रहा हो। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जमीन के नीचे से पानी का कनेक्शन निकला है और वो सीधे घर के पहले माले तक गया है। वहां पर हैंडपंप लगा हुआ है और उसका हैंडल सीधे घर के अंदर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर viveksaw099 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो गांव के ठेकेदार का घर है। दूसरे यूजर ने लिखा- सबका साथ खुद का विकास। तीसरे यूजर ने लिखा- प्रधान जी का घर है। चौथे यूजर ने लिखा- हैकर है हैकर भाई हैकर। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये बारात है या झांकी! AC वाले रथ में जाते दूल्हे का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

जब बुढ़ापे में ये हाल है जो जवानी में तो भौकाल मचाया होगा बाबा ने, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।