1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली प्रशासन से शख्स ने की अनोखी गुजारिश, वायरल Video को आप भी देखिए

दिल्ली प्रशासन से शख्स ने की अनोखी गुजारिश, वायरल Video को आप भी देखिए

एक शख्स ने ऐसा वीडियो बनाया जो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर है। कोई वीडियो बनाकर पोस्ट करता है तो कोई उन्हीं वीडियो को देखकर अपना मनोरंजन करता है। आप भी सोशल मीडिया के किसी ने किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप वायरल कंटेंट तो देखते ही होंगे। कभी लड़ाई वाला वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। वहीं कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें लोगों ने मजाकिया तौर पर बनाया होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स कहता है, 'दिल्ली प्रशासन से एक बात कहना चाहूंगा कि समोसे क्यों नहीं सीखा देते आप इस शहर को बनाना। यूपी में बढ़िया समोसे मिल रहे हैं, एमपी में बढ़िया समोसे मिल रहे हैं, राजस्थान में बढ़िया समोसे मिल रहे हैं, करारे समोसे, बढ़िया मसाले, बढ़िया आलू, दिल्ली में कैसे नहीं पहुंच पा रही है ये बात। जब आपको आलू चाट बनाना आ गया है, आलू में मसाला डालना आता है तो कवरिंग लगाने में क्या दिक्कत आ रही है। इतने खराब समोसे पूरे दिल्ली में।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर akshatgram नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख 49 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लखनऊ आ जाओ सिंपल। दूसरे यूजर ने लिखा- एमपी आसानी से रेस जीत रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- समोसे की रेस में बिहार ही विनर है। चौथे यूजर ने लिखा- असली समस्या है।

ये भी पढ़ें-

रात में बाइक पर आए दो चोर और कार चुराने की जगह चोरी कर ले गए ये चीज, देखें वायरल Video

27 साल से घरवालों संग होली नहीं मना पाया यह पुलिसकर्मी, Video में बताया अपना दुख