हर इंसान चाहता है कि जब भी कोई त्योहार आए तो उसे वो अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ मनाए। आप भी जहां काम करते होंगे वहां आप त्योहार के समय कुछ दिनों की छुट्टी लेते होंगे ताकि अपने घर जाकर वहां उस त्योहार को अच्छे से मना सके। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं हो पाता है। कुछ लोग मजबूरी से तो कुछ लोग अपनी नौकरी के कारण अपने परिवार से दूर रहते हैं और वहीं रहकर उन्हें त्योहार मनाना पड़ता है। ऐसा ही एक पुलिसकर्मी के साथ हुआ जो पिछले 27 सालों से अपने परिवार के साथ होली का त्योहार नहीं मना पाए हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर अपनी बता कही है जो अब वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में उन्होंने क्या कहा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो संजीव कुमार सिंह नाम के पुलिसकर्मी का है। वीडियो में वो कहते हैं, 'साथियों आज मन बड़ा विचलित है क्योंकि 27 साल की सर्विस हो चुकी है। इन 27 सालों में कभी भी होली को घर पर नहीं मनाया। अब इस महाकुंभ ड्यूटी में उम्मीद थी कि घर जाएंगे। अब चूंकि मम्मी का भी देहांत पिछले वर्ष हुआ था। उनके बाद की यह पहली होली थी। हमने सोचा था कि महाकुंभ में है, आसानी से घर पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और मैं हरदोई नहीं पहुंच पा रहा हूं। सब लोग घर पहुंच रहे हैं मगर मैं किसी कारणवश नहीं निकल पा रहा हूं यहां से। मैंने सबको हरदोई आने के लिए निमंत्रण भी दिया था। सब पहुंच भी रहे हैं और अब मेरी हिम्मत नहीं हो रही है कि मैं उनसे कहूं कि मैं नहीं पहुंच रहा हूं। लेकिन चलिए यह नौकरी का एक पार्ट है।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यूपी पुलिस के संजीव कुमार सिंह जी का वीडियो देखकर मन बड़ा चिंतित हुआ जिन्होंने लगातार 27 साल सेवा दी है लेकिन संजीव कुमार जी की माता जी का भी देहांत पिछले साल हुआ है और उनकी इस बार पहली होली है गांव में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है लेकिन छुट्टी नहीं मिल पाई है और लगातार कुंभ में भी सेवा दी है।' उन्होंने DGP से उन्हें छुट्टी देने की गुजारिश की। आपको बता दें कि इस वीडियो को एडवोकेट दीपक बाबू ने कल पोस्ट करते हुए यह सब लिखा।
ये भी पढ़ें-
गांव में कुछ लोग ऐसे भी मनाते हैं होली, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट