1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गांव में कुछ लोग ऐसे भी मनाते हैं होली, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

गांव में कुछ लोग ऐसे भी मनाते हैं होली, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 14, 2025 08:25 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 08:25 am IST

आज होली का त्योहार है और इसी के साथ सोशल मीडिया पर होली से जुड़े वीडियो और फोटो वायरल होने शुरू हो गए हैं। अभी भी एक होली का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

होली एक ऐसा त्योहार जिसे हर कोई पसंद करता है। होली के दिन तो बड़े भी बच्चे होकर अपने परिवार वालों के साथ और दोस्तों के साथ रंगों से खेलते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर होली के तमाम वीडियो और फोटो भी वायरल होते हैं। आज होली का दिन है और सोशल मीडिया होली से जुड़े पोस्ट से भर गया है। कोई बधाई देते हुए पोस्ट कर रहा है तो कोई होली के गानों को पोस्ट कर रहा है। कोई पानी से होली खेलते हुए लोगों का वीडियो शेयर कर रहा है तो वहीं कोई गांव में होली मनाते लोगों का वीडियो पोस्ट कर रहा है। अभी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का किसी दूसरे लड़के को अपनी गोद में उठाते हुए लाता है और सामने बने नाले में फेंक देता है। वह लड़का भी नाला देखता है और उससे पहले ही अपने नाक बंद कर लेता है क्योंकि उसे पता था कि उसे उसी में फेंका जाएगा। नाले में गिरने के बाद वो पूरी तरह से कीचड़ में सन जाता है। फिर वो उठता है और बाहर निकलता हुआ दिखता है। यह वीडियो पुराना है जिसे होली के आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @madhu_quen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गांव की होली का अंदाजा भी नहीं शहर वालों को। हमारे यहां ऐसा ही होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गांव में तो ऐसी ही होली खेली जाती है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाकई गांव की होली का अंदाज कुछ और ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह गजब के लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

भाई तो फूल एटीट्यूड दिखा रहा है! स्टेज पर दूल्हे ने जो किया उसे देखना तो बनता है, देखें Video

90's के गाने की वाइब ही अलग है, अंग्रेज भी फैन हो गया, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।