1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाता दिखा पुलिस वाला, सवाल पूछने पर मिला यह जवाब

बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाता दिखा पुलिस वाला, सवाल पूछने पर मिला यह जवाब

एक शख्स ने सड़क पर दिखा कि एक पुलिस वाला जिस बाइक को चला रहा है उसका नंबर प्लेट नहीं है। इसके बाद उसने उस पुलिस वाले को रोककर सवाल पूछा तो जानें उसने क्या जवाब दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया के आ जाने के बाद लोगों को जहां कहीं गलत दिखता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है कि यह शेयर करना चाहिए, लोग उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी कई सारे ऐसे वीडियो आते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिखते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं तो कुछ वीडियो को देख लोग हंसने लगते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है तो आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पुलिस वाला बाइक चलाकर जा रहा है। उसने हेलमेट तो पहना हुआ है मगर बाइक पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रहा है। यह रिकॉर्ड करते हुए शख्स बोलता है, 'इस पुलिस वाले की बाइक का नंबर क्यों नहीं है? रेड लाइट ब्रेक करेंगे तो इनका चालान कैसे होगा? पुलिस की वर्दी के अंदर पुलिस ही है या कोई शैतान है?' इसके बाद वो उस पुलिस वाले रोकता है और उससे बाइक पर नंबर प्लेट न होने के बारे में पूछता है। इसके जवाब में वह पुलिस वाला बहुत ही आराम से बोलता है, 'ये गाड़ी चोरी की है, इसको जमा करने जा रहा हूं।' 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर high_sarcasmm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लड़ाई भी नहीं हो पाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कंटेंट नहीं मिला भाई को। दूसरे यूजर ने लिखा- इंटरनेशनल बेइज्जती। तीसरे यूजर ने लिखा- पुलिस की वर्दी में स्वैग है। चौथे यूजर ने लिखा- मौका ही नहीं दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की को बाइक चलाते देख लड़के ने दिया ऐसा रिएक्शन कि Video हो गया वायरल, आप भी देखें

दोस्तों को अपनी शादी में बुलाओगे तो यही होगा, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी