1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों को अपनी शादी में बुलाओगे तो यही होगा, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

दोस्तों को अपनी शादी में बुलाओगे तो यही होगा, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 11, 2025 11:37 am IST,  Updated : Apr 11, 2025 01:02 pm IST

अभी एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखना शुरू करेंगे तो लगातार कई बार देखेंगे और जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो इंसान अपनी मर्जी से बनाता है। हर इंसान खुद तय करता है कि उसे किससे दोस्ती करनी और किस आदमी से उसे बात करनी है। दोस्त हर इंसान की जिंदगी में जरूरी होते हैं क्योंकि आप जब कभी भी दुखी होंगे, आपको कोई परेशानी होगी तो ये दोस्त ही काम आते हैं। रात के 2 बजे आप किसी मुसीबत में होंगे तो कोई और आए या फिर न आए, दोस्त जरूर आएगा। आप जब अपने दोस्तों के साथ होंगे तो अपने सारे गम भूल जाएंगे और हंसने लगेंगे। दोस्त अगर साथ में हो तो कुछ न कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि इंसान को हंसी आने लगे। ऐसा ही कुछ अभी के वायरल वीडियो में नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान हो रही फोटोशूट का है। दूल्हा और दुल्हन का फोटोशूट हो रहा है। वहां पर दूल्हे के दोस्त भी खड़े हैं। अचानक एक दोस्त ऐसी बात बोल देता है कि सारे हंसने लगते हैं। एक दोस्त बोलता है, 'राजकुमार घर चल तेरी मम्मी बुला रही है और ये लड़की कौन है तेरे साथ में।' इसके तुरंत बाद दूसरा दोस्त इसमें एक लाइन जोड़ते हुए बोलता है, 'कहूंगा मम्मी से जाकर अभी तेरी।' अब इन बातों को सुनकर वहां कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। दूल्हा तो अपने दोस्तों की बात पर हंसता ही है, दुल्हन भी हंसने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर raj__actor___82 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घर जा तेरी मम्मी बुला रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोस्तों को शादी का कार्ड में मत दिया करो। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइफ में ऐसे दोस्त होने चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में यार सभी के दोस्त एक जैसे होते हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सारे छपरी बाइकर इंडिया में ही हैं! खतरनाक तरीके से स्टंट करते शख्स का Video वायरल

बस यही देखना रह गया था, वायरल हो रही फोटो देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।