1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सारे छपरी बाइकर इंडिया में ही हैं! खतरनाक तरीके से स्टंट करते शख्स का Video वायरल

सारे छपरी बाइकर इंडिया में ही हैं! खतरनाक तरीके से स्टंट करते शख्स का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 11, 2025 11:02 am IST,  Updated : Apr 11, 2025 11:03 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें नजर आता है कि कैसे अपनी जान को खतरे में डालकर एक बंदा बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वैसे तो सबसे ज्यादा हंसी मजाक और जुगाड़ के ही वीडियो वायरल होते हैं। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट के ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों के दिमाग में बस यही सवाल उठता है कि क्या इन्हें अपनी जान से प्यार नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे न जाने कितने ही वीडियो देखे होंगे। अगर नहीं देखा है तो अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक चला रहा है और अचानक वो सीट से उठता है तो दोनों पैरों के एक तरफ करके बैठ जाता है। वो बाइक के हैंडल को भी छोड़ देता है। बाइक अपनी पुरानी रफ्तार में ही चल रही है और उस आदमी के चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखता है। अचानक एक पल आता है जब सामने से दो वाहन आ जाते हैं और वो तब हैंडल पकड़ कर बाइक को सेफ साइड कर लेता है। इसके बाद फिर कुछ दूर तक हैंडल छोड़कर वो जाता है। वीडियो के अंत में एक ट्रक आते हुए दिखता है और वो उस ट्रक के सामने भी कट मारता दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सारे छपरी बाइकर इंडिया में ही है, इन्हीं लोगों के कारण बहुत एक्सीडेंट होते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जेल में डालो इसे। वहीं एक और यूजर ने लिखा- इससे बाइक सीखना है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना रह गया था, वायरल हो रही फोटो देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

इज्जतदार वही होता है जो दारू पीता है! दीवार पर लिखी लाइन पढ़ नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।