1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंखा ठीक करते-करते हो गया प्यार और कर ली शादी, आप भी सुनिए ये अनोखी प्रेम कहानी

पंखा ठीक करते-करते हो गया प्यार और कर ली शादी, आप भी सुनिए ये अनोखी प्रेम कहानी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 06:42 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें नजर आ रहे कपल ने अपनी अनोखी प्रेम कहानी बताई जिसे सुनने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

प्यार एक ऐसी चीज है जो इस दुनिया में हर किसी को कभी न कभी होता जरूर है। आपको कब किससे प्यार हो जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं और प्यार होने के बाद लोग उस इंसान से मिलने के भी कई जतन करते हैं। हर कोई किसी न किसी बहाने से उस इंसान को देखना और उससे मिलने की कोशिश करता है जिससे उसे प्यार हुआ होता। यह बातें सुनकर आप सोच रहे होंगे कि हम आपको अचानक ये प्यार के बारे में क्यों बता रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके पीछे का कारण एक वायरल वीडियो है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि उस वायरल वीडियो में क्या सुनने को मिला।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपल साथ में खड़ा है। दोनों के गले में माला और महिला की मांग में सिंदूर है। उनका एक शख्स इंटरव्यू ले रहा है। आदमी उसे बताता है, 'पंखा खराब था तो गांव में तो कोई भी बुला ही लेता है। इन्होंने फोन किया और बुलाया। हमने एक बार पंखा बनाया तो इन्होंने बोला कि आप अपना नंबर दे दीजिए, जब भी खराब होगा तो आपको बुलाया जाएगा। ये फोन करती थी और हम जाते थे।' इसके बाद वो महिला बोलती है, 'इनके बिना मेरा मन नहीं लगता था थोड़ा भी क्योंकि इनसे हमें प्यार हो गया था बहुत ज्यादा। इनको देखती भी थी अगर कहीं आते-जाते थे। मगर उस टाइम ये हम पर ध्यान नहीं देते थे। मगर जब घर आने लगे तो हम किसी न किसी बहाने से घर बुला लिया करते थे। कभी लाइट बिगड़ जाता था तो, कभी डिश खराब हो जाए तो, सिर्फ इन्हें देखने के लिए।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MithilaWaala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिगनर्स छोड़ो, बिहार लिजेंड के लिए भी नहीं है। पंखा ठीक करते-करते प्यार हो गया, शादी कर ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पंखे ने बना दी जोड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है पंखे वाला प्यार। तीसरे यूजर ने लिखा- पंखा लाइट रिपेयर करना सीख लो रे। चौथे यूजर ने लिखा- कम से कम पंखा ठीक करना ही सीख जाता मैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये असली स्टोरी नहीं है, यूट्यूब के लिए ऐसा वीडियो बनाते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुकान के ऐसे नाम आपने शायद ही कहीं देखे होंगे, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल

यहां टोपीबाज लोगों की कमी नहीं है, एक बंदे ने पानीपुरी वाले लगाया चूना, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।