1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान के ऐसे नाम आपने शायद ही कहीं देखे होंगे, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल

दुकान के ऐसे नाम आपने शायद ही कहीं देखे होंगे, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 05:50 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कचौरी की दो दुकानें नजर आ रही हैं। उनका नाम पढ़ने के बाद आप हंसने लगेंगे कि ऐसे नाम कौन रखता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसे दिख ही जाता है जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है। कभी अनोखी फोटो वायरल होती है तो कभी मस्त वीडियो वायरल होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि कैसे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं क्योंकि आपने भी अपने टाइमलाइन पर सभी वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसी अनोखी चीजें सबसे ज्यादा नजर आती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो दुकानें नजर आ रही हैं। दोनों दुकान कचौरी की हैं और दोनों ही बहुत पास में है। इनके वायरल होने का कारण इनका अनोखा नाम है। एक शख्स ने अपनी दुकान का नाम 'दोस्त कचौरी वाला' रखा है तो दूसरे शख्स ने अपनी दुकान का नाम 'दुश्मन कचौरी वाला'  रखा है। आपने ऐसे अनोखे नाम किसी दुकान के शायद ही देखे होंगे। किसी शख्स ने यह देखा और वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hemant__dangi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई दुश्मन ही बेटर है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुश्मन के ज्यादा भीड़ है, दोस्त दोस्त न रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- दुश्मन का समोसा सस्ता है, दोस्त 10 का दे रहा है और दुश्मन 8 का।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यहां टोपीबाज लोगों की कमी नहीं है, एक बंदे ने पानीपुरी वाले लगाया चूना, देखें Video

दारू के ठेके पर कोई पहचान न ले इसके लिए किया गजब का जुगाड़, Video देखते ही आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।