1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत आ जाए परन्तु इतना कॉन्फिडेंस न आए! वायरल Video पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

मौत आ जाए परन्तु इतना कॉन्फिडेंस न आए! वायरल Video पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 02:41 pm IST

एक लड़की ने मेट्रो के अंदर एक ऐसी रील बनाई जिसे देखने के बाद आपको यह समझ में नहीं आएगा कि ऐसी रील क्यों ही बनाई। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए या फिर कब क्या देखने को मिल जाए, कौन जानता है। आप सोशल मीडिया पर जितना स्क्रोल करेंगे, आपको उतने ही वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे और हर एक पोस्ट के बाद दूसरे में क्या मिलेगा, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स जैसा कोई दूसरा प्लेटफॉर्म हो, हर जगह लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और हर दिन इनमें से कुछ पोस्ट वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ नहीं है लेकिन जो भी है, वो आपको हैरान कर देगा कि ऐसी रील क्यों बनाई। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की जो मेट्रो में सफर कर रही है वो अपने फोन का कैमरा ऑन करती है, फोन को नीचे एक जगह पर सेट करती है और इसके बाद वो उठकर डांस या एक्टिंग नहीं करती बल्कि वो वहां से भागने लगती है और भागते हुए दूर चली जाती है। मेट्रो में बैठे दूसरे लोग कभी उसे देखते तो कभी कैमरे की तरफ देखते। उन्हें भी समझ में नहीं आया कि ये क्या था। कुछ लोगों को तो हंसी भी आ गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर khushivideos1m नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लंका क नायक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मौत आ जाए परन्तु इतना कॉन्फिडेंस न आए। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की की हिम्मत को सलाम है, इसको इतने लोगों के बीच में भी शर्म नहीं आई। तीसरे यूजर ने लिखा- रील बनाने नहीं आती मगर शर्म तो आती होगी। चौथे यूजर ने लिखा- पागलों की कमी नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये ऑटो है या फिर कोई शाही रथ, Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

इस डॉक्टर को भारत रत्न मिलना चाहिए! शख्स के शरीर पर किया ऐसा प्लास्टर कि आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।