1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये ऑटो है या फिर कोई शाही रथ, Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

अरे ये ऑटो है या फिर कोई शाही रथ, Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 01:34 pm IST

एक मॉडिफाइड ऑटो का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपनी ऑटो को मॉडिफाइड करवाकर बनाया शानदार Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। आपको ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जिन्हें सोशल मीडिया के बारे में पता नहीं है या फिर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। कोई अपने मनोरंजन के लिए तो कोई किसी और कारण से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता ही है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और दिन में कुछ समय तो स्क्रोलिंग करते ही होंगे। आपको यह पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है तो आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ऑटो नजर आ रहा है लेकिन उस ऑटो को मॉडिफाइड करवाया हुआ है। ऑटो के छत को हटा दिया है और मूव होने वाला छत लगवाया गया है। इतना ही नहीं दोनों सीटों को बदल कर स्पेशल सीटें लगाई गई हैं। ऑटो में आगे यूनिक हाथ से बजने वाले हॉर्न लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, गेट के पास गोल्डर रंग की चैन लगाई गई है। ऑटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो ऑटो नहीं बल्कि कोई शाही रथ है जो मोटर से चलता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर flirting.lines नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा रोल्स रॉयस समाज डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- BMW समाज डरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑटो नहीं सिंहासन है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑटो नहीं मर्सिडीज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरा कर्वर्टेबल कार समाज डरा हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस डॉक्टर को भारत रत्न मिलना चाहिए! शख्स के शरीर पर किया ऐसा प्लास्टर कि आप भी हो जाएंगे हैरान

घरवाले पंखा बंद न कर पाएं इसलिए लगाया गजब का जुगाड़, Video देख लोगों ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।