1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां टोपीबाज लोगों की कमी नहीं है, एक बंदे ने पानीपुरी वाले लगाया चूना, देखें Video

यहां टोपीबाज लोगों की कमी नहीं है, एक बंदे ने पानीपुरी वाले लगाया चूना, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 04:47 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको समझ में आएगा कि लोग चूना लगाने के लिए कैसा-कैसा दिमाग लगाते हैं। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आजकल लगभग हर कोई है। जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, वो हर कोई आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो स्मार्ट फोन चलाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर हैं। आप भी दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया की गलियों में बिताते ही होंगे। यहां आप देखते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है या फिर हैरान करने वाला वीडियो दिख जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है तो आइए उसके बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदे ने बताया कि कैसे किसी ने एक पानीपुरी वाले को चूना लगा दिया। वीडियो बनाने वाला शख्स बताता है कि पानीपुरी वाले के साथ प्रैंक हो गया है। ये मेले में आया था और किसी ने ठग लिया है। इसके बाद वो पानीपुरी वाला एक 10 रुपये का नोट दिखाता है। उस नोट को टेप से चिपकाया हुआ है जिसका आधे हिस्से में पुराना वाला 10 का नोट है और आधे हिस्से में नए वाला 10 का नोट है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kunal______jaiswal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा है और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई वो 10 रुपए नहीं 20 है। दूसरे यूजर ने लिखा- चूना लगाया तुमको। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो मिक्स ब्रीड है। चौथे यूजर ने लिखा- हम लोगों ने गरीबी देखी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दारू के ठेके पर कोई पहचान न ले इसके लिए किया गजब का जुगाड़, Video देखते ही आएगी हंसी

मौत आ जाए परन्तु इतना कॉन्फिडेंस न आए! वायरल Video पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।