सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ न कुछ अलग और अनोखा सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाता है। आप भी अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी ऐसे एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे और उन्हीं में से कुछ जो सबसे ज्यादा अलग होते हैं, वो वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई और डांस के अलावा भी कई वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी गर्मी का मौसम आ गया है और इसके साथ ही मच्छर भी लोगों को सताने लगे हैं। ऐसे में लोग मच्छर से बचने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। उन्हीं में से एक तरीका एंटी मॉस्किटो रैकेट का भी है। वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदा इसी रैकेट से मच्छरों को मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वो एक ऐसी जगह पर है जहां बहुत सारे मच्छर हैं और वो वहां एंटी मॉस्किटो रैकेट से उन्हें मार रहा है। वहां इतने सारे मच्छर थे कि एक बार आवाज आनी शुरू होती है तो काफी देर तक आती ही रहती है। एक बार आप भी देखें वायरल वीडियो।
यहां देखें वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lol.arcade नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसका हिसाब नरक में स्पेशल कढ़ाई में होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका तो नरक में सीधा कबाब बनेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इसके लिए नरक में हॉटसीट रखी हुई है। वहीं कुछ यूजर्स ने अलग कमेंट किया। एक ने लिखा- भाई ने तो सपना पूरा कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- वाइब तो है। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसकी रफ्तार किसी मशीन से कम नहीं, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
पंखा ठीक करते-करते हो गया प्यार और कर ली शादी, आप भी सुनिए ये अनोखी प्रेम कहानी