1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का ऐसा स्टेशन जहां जाने के लिए कोई रोड ही नहीं है, कोई नहीं जानता होगा नाम

भारत का ऐसा स्टेशन जहां जाने के लिए कोई रोड ही नहीं है, कोई नहीं जानता होगा नाम

क्या आपने कभी किसी ऐसे रेलवे स्टेशन का नाम सुना है जहां से ट्रेन से गुजरती है मगर वहां पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग यानी रोड नहीं है। आइए आज हम आपको उसके बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

देश में सफर करने के कई माध्यम है। कई सारे लोग अपनी कार से ही कहीं पर जाना पसंद करते हैं तो वहीं कई सारे लोग अपने घर से ऑफिस और ऑफिस से घर के लिए बस या मेट्रो जैसे साधन का सहारा लेते हैं। वहीं एक माध्यम ट्रेन भी है और एक बड़ी आबादी आज भी ट्रेन से सफर करती है। लोग दूर के सफर में सबसे पहले तो ट्रेन का विकल्प चुनते हैं। आपने भी ट्रेन से कई बार सफर किया होगा और इस दौरान न जानें कितने सारे रेलवे स्टेशन भी देखे होंगे मगर आज हम आपको एक ऐसे स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग ही नहीं है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

आखिर कौन सा है वो रेलवे स्टेशन?

हम जिस अनोखे रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं वो स्टेशन गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित है और उसका नाम दूधसागर रेलवे स्टेशन है। यही वो रेलवे स्टेशन है जहां पहुंचने के लिए आपको कोई सड़क मार्ग नहीं मिलेगा। यहां आप किसी दूसरी ट्रेन से ही पहुंच सकते हैं। इस स्टेशन पर कोई दूसरी ट्रेन से या फिर पश्चिमी घाटों से ट्रेकिंग करते हुए पहुंच सकते हैं। वैसे बता दें कि इस स्टेशन पर ट्रेनें रुकती नहीं है मगर झरने के पास उनकी रफ्तार धीमा जरूर हो जाती है ताकि पर्यटक झरने को देख सकें।

क्यों नहीं है यहां पर सड़क मार्ग?

अब शायद आपके दिमाग में यह सवाल उठा होगा कि जब यह स्टेशन है तो फिर यहां पर जाने के लिए कोई रोड क्यों नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं। आपको बता दें कि यह पूरा इलाका संरक्षित वन है और पर्यावरण से जुड़ी पाबंदियों के कारण यहां पर सड़क नहीं बनी है। इसके अलावा यह रेलवे लाइन ब्रागांजा घाट की चट्टानों से लगकर गुजरती हैं और यहां सड़क बनाना नामुमिकन जैसा है। इसके अलावा यह भी बता दें कि यह स्टेशन सिर्फ क्रॉसिंग लूप, सिग्नलिंग और लोकोमोटिव के लिए परिचालन संबंधी ठहराव के लिए है। यह स्टेशन यात्रियों के आने-जाने के लिए नहीं हैं।

नोट: आपको बता दें कि इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो कुछ रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में बिन बारिश अचानक आई बाढ़! आखिरी माजरा क्या है?

नेत्रहीन लड़के ने लोकल ट्रेन में दिखाई अपनी कला, Video को जमकर मिल रहे लाइक्स