आप बचपन से लेकर अब तक एक लाइन तो खूब सुनते आए होंगे कि जल है कल है और यह बात भी सही है कि पीने का पानी जितना बचेगा, इंसानों के लिए उतना सही रहेगा और यही कारण है कि हर सरकार लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करती रहती है। कई आम लोग भी दूसरों को इस मामले में जागरूक करते हैं मगर मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक घटना के कारण लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। इसके बाद वहां सड़क पर जो हाल हुआ, उसका एक वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको पहले यह बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और फिर आपको मामला बताते हैं।
वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो बांद्रा वेस्ट इलाके का है जहां पर सड़क पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स सड़क पर भरे पानी को दिखाता है और जब वो कैमरे को घुमाता है तो नजर आता है कि एक जगह सड़क के नीचे से पानी लगातार निकलता जा रहा है। दरअसल वहां पर एक पाइपलाइन फट गया था जिसके बाद वहां सड़क पर पानी ही पानी देखने को मिला। पाइपलाइन के फटने की वजह से लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। वहां सड़क पर इतना ज्यादा पानी भर गया कि कुछ दुकानों में भी घुस गया।
यहां देखें वह वीडियो
लोगों से की गई यह अपील
आपको बता दें कि पाइपलाइन के फटने की खबर मिलने के तुरंत बाद मुंबई महानगर पालिका के H वेस्ट विभाग के जल आपूर्ति कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उसे ठीक करने लगे। आपको बता दें कि पानी की और बर्बादी न हो इसके लिए पानी की मेन पाइपलाइन को बंद कर दिया गया है और सड़क से भी पानी निकल गया है। इसी बीच बांद्रा के नागरिकों से यह अपील कई गई है कि वो सावधानी से पानी का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें-
नेत्रहीन लड़के ने लोकल ट्रेन में दिखाई अपनी कला, Video को जमकर मिल रहे लाइक्स
रील के प्यार में पागल हो गया है ये, बच्ची की जान को खतरे में डाला, Video देख खून खौल जाएगा