1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस इलेक्ट्रिक इंजीनियर को दूर से प्रणाम है, कलाकारी देख आप भी रह जाएंगे दंग

इस इलेक्ट्रिक इंजीनियर को दूर से प्रणाम है, कलाकारी देख आप भी रह जाएंगे दंग

एक कमाल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आप जब उस फोटो को देखेंगे तो अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए आपको वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर कब आपको क्या देखने को मिल जाए, कौन जानता है। हर स्क्रोल के बाद एक नया पोस्ट और उस पोस्ट में क्या दिखेगा, आप कभी पहले नहीं बता सकते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम ऐसे पोस्ट देखे होंगे जो वायरल होते रहते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल होता है। कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार फोटो वायरल हो जाती हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और इस फोटो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलता है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आप सभी के घर में AC तो लगा ही होगा और जिन लोगों के घर में नहीं, उन्हें यह तो पता ही होगा कि घर में AC कैसे लगा होता है। AC का इंडोर यूनिट दीवार पर ऊपर लगता है और उस यूनिट को दीवार का पूरा सपोर्ट दिया जाता है ताकि वो बैलेंस रह सके। लेकिन वायरल फोटो में इसका उल्टा नजर आ रहा है। जिस तरह से एक झंडा होता है, ठीक उसी तरह से घर में AC लगा हुआ नजर आता है। ऐसे यूनिक तरीके से किसी के घर में शायद ही एसी लगा होगा। इसी कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया है तो मुमकिन है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर। दूसरे यूजर ने लिखा- सिविल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर का मिश्रण। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। एक अन्य यूजर ने लिखा- धक्का लगेगा तो गिर जाएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस उम्र में भी चचा को स्टंट करने की पड़ी है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

परीक्षा के लिए ऐसी खतरनाक सीटिंग अरेंजमेंट नहीं देखी होगी, Video सोशल मीडिया पर वायरल