सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया की गलियों में जाएंगे, आपको वहां कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो आपने पहले नहीं देखा होगा या फिर उसे देखने के बाद आपको हैरान होगी। आपने अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है और दिन में कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि आपके टाइमलाइन पर तमाम वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी एक स्टंट करते चचा का वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
बाइक हो, कार हो, बस हो या फिर कोई दूसरा वाहन हो, इन्हें चलाते हुए इंसान को सतर्कता बरतनी चाहिए और ध्यान से चलाना चाहिए। मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करने में अलग ही मजा आता है। अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर बाइक चलाते समय एक चचा लापरवाही कर रहे हैं और बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। उन्हें इस बात का भी डर नहीं है कि बैलेंस बिगड़ जाएगा तो खुद के साथ दूसरों को भी चोट लग सकती है या फिर कुछ भी हो सकता है। लेकिन चचा हैं कि हैंडल को छोड़कर सीट पर पीछे लेटकर स्टंटबाजी कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फूल स्टंटबाजी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चचा निपट जाओगे और अपने साथ एक-दो को ले जाओगे, रोड पर मौज मस्ती न करो। दूसरे यूजर ने लिखा- जवान लोग डिप्रेशन में जा रहे हैं और बूढ़े मजे कर रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
परीक्षा के लिए ऐसी खतरनाक सीटिंग अरेंजमेंट नहीं देखी होगी, Video सोशल मीडिया पर वायरल
दादाजी को 7 समुंदर पार जाने से कोई नहीं रोक सकता! डांस से काटा ऐसा गदर की Video हुआ वायरल