1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादाजी को 7 समुंदर पार जाने से कोई नहीं रोक सकता! डांस से काटा ऐसा गदर की Video हुआ वायरल

दादाजी को 7 समुंदर पार जाने से कोई नहीं रोक सकता! डांस से काटा ऐसा गदर की Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2025 02:02 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 02:16 pm IST

एक डांस का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजाकिया अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको वीडियो और लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
डांस करते बुजुर्ग शख्स का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया गलियों में सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आपने अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है और हर दिन सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी अतरंगी हरकत तो कभी डांस के वीडियो आते होंगे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो भी एक शख्स के डांस का वीडियो है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल हुआ डांस का वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी फंक्शन में डीजे लगा हुआ है और उस डीजे पर 'सात समुंदर पार' गाना बज रहा है। यह एक ऐसा गाना है जिसे सुनकर हर कोई थिरकने लगता है। उसी गाने पर एक चचा जमकर डांस करते हुए नजर आते हैं। उन्हें डांस करते देख ऐसा लगता है कि वो काफी समय से इस गाने या फिर ऐसे किसी मौके के इंतजार में थे और जब वो पल आया तो वो अपने अंदर के डांसर को बाहर आने से रोक नहीं पाए। चचा ने अपने डांस से ऐसा गदर काटा कि वीडियो ही वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दादाजी को 7 समुंदर पार जाने से कोई नहीं रोक सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादाजी का जुनून देखो, अब तो समंदर भी डरेंगे उनसे। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है दादाजी, चाल बड़ी मस्तानी है। तीसरे यूजर ने लिखा- दादाजी तो अब इंटरनेशनल लेवल पर जलवा बिखेरने निकले हैं, रोक सके कोई तो रोक ले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ करो तो ऐसा कि देखने वाली भी दंग रह जाए, वायरल हुआ Video आप भी देखें

कोई बाइक वाला ही समझ सकता है भाई की तकलीफ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।