1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'नाच ये रहा है और शर्म हम लड़कों को आ रही है'

दूल्हे ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'नाच ये रहा है और शर्म हम लड़कों को आ रही है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 04, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 06:53 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा डांस करते हुए नजर आ रहा है। उसके डांस के वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया। आइए आपको वीडियो और कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई फोटो पोस्ट करता है तो कोई वीडियो को पोस्ट करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तमाम पोस्ट देखते होंगे। आपको यह भी पता होगा कि उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, तो वो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी डांस और स्टंट, कभी मजेदार फोटो तो कभी स्क्रीनशॉट वायरल होता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा भोजपुरी गाने पर एक लड़की के साथ डांस कर रहा है। उसके स्टेप्स कुछ अलग से हैं जैसे लड़कियों के मूव्स होते हैं। वहीं कई सारे लोग खड़े होकर उस डांस को देख रहे हैं। वीडियो दूल्हे के डांस के मूव्स के कारण ही वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया। पहले आप एक बार वीडियो को देखिए, फिर लोगों के कमेंट्स बताते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zindgi_ki_kahani11345667 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई ये सब क्या देखना पड़ा है, अच्छा है मैं अंधी हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा- नाच ये रहा है और शर्म हम लड़कों को आ रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- तू दूल्हा क्यों बना बेस किसी की दुल्हन ही बन जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा- नर नहीं मादा है।

ये भी पढ़ें-

इंडिया में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, एक और कलाकारी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

मेला घूमने पहुंची लड़की ने हर किसी का खींचा ध्यान, Video देख आप भी चौंक जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।