1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: बाइक सवार का कटा चालान तो ट्रैफिक पुलिस पर ही कर दिया हमला, बीच चौराहे पर लात-घूंसों से की पिटाई

VIDEO: बाइक सवार का कटा चालान तो ट्रैफिक पुलिस पर ही कर दिया हमला, बीच चौराहे पर लात-घूंसों से की पिटाई

 Published : Apr 04, 2025 01:37 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 01:46 pm IST

बाइक का चालान कटने से नाराज शख्स ने चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को पीटने लगा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।

बाइक सवार शख्स ने ट्रैफिक पुलिस को पीटा- India TV Hindi
बाइक सवार शख्स ने ट्रैफिक पुलिस को पीटा Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के घोड़बंदर परिसर के वाघबिल नाके के पास ट्रैफिक पुलिस के साथ बर्बरता और पीटने का मामला सामने आया है। ठाणे ट्रैफिक विभाग स्पेशल अभियान चला रही थी। इस दौरान बिना हेलमेट और ट्रैफिक का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही थी। तभी इस दौरान एक 56 वर्षीय व्यक्ति को ट्रैफिक के हवलदार ने बिना हेलमेट होने की वजह से चालान कर दिया। 

ट्रैफिक पुलिस को लात-घूंसों से मारा

इसी बात से नाराज होकर बाइक सवार शख्स ने ट्रैफिक हवलदार के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर ही शख्स ने ट्रैफिक पुलिस को लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला

इस घटना को संज्ञान में लेते हुए कासरवडवली पुलिस स्टेशन में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 221 और 168 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की करवाई ठाणे ट्रैफिक विभाग द्वारा की जा रही है।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस से की प्रार्थना

ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने ठाणे ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों से प्रार्थना की है। आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसके पति फिजिकली फिट नहीं है। पत्नी ने अपने पति का मेडिकल सर्टिफिकेट भी पुलिस के पास जमा कर दिया है। 

लाइसेंस रद्द करने की मांग

इस पूरे मामले पर ठाणे ट्रैफिक के DCP पंकज शिरसाट ने कहा की हमने ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले व्यक्ति का लाइसेंस रद्द करने के लिए ठाणे RTO को पत्र लिख दिया है। उसके साथ व्यक्ति का अनफिट मेडिकल सर्टिफिकेट भी अटैच कर दिया है।

लोगों से ट्रैफिक नियमों को पालन करने की अपील

इसके साथ ही DCP पंकज शिरसाट ने कहा, 'ट्रैफिक पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैनात रहती है न कि आपसे हाथपाई करने के लिए, अगर आप लोग सही से ट्रैफिक के नियमों का पालन करेंगे तो हमें करवाई करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ऐसे ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथपाई न करें। ऐसे अनफिट व्यक्ति को आप गाड़ी ही चलाने न दें।

रिपोर्ट- रिज़वान शेख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।