इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जिसका दिमाग जुगाड़ करने में न चले। हर कोई किसी न किसी समय तो अपने काम को पूरा करने के लिए जुगाड़ खोज ही लेता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जुगाड़ करने में इतने माहिर होते हैं कि उनका जुगाड़ देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं क्योंकि वहां जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के दरवाजे पर कैमरा लगा हुआ है और उसकी वायर पीछे की तरफ जाते हुए नजर आ रही है। लेकिन वो कहते हैं कि जो दिखता है, वो होता नहीं है। यह बात इस नजारे पर बिलकुल फिट बैठता है। एक बंदा इसका पोल खोलता है। दरअसल जिसने अपने घर के दरवाजे पर यह किया है, उसने असली कैमरा नहीं लगवाया है बल्कि उसने 3D प्रिंट करवाया है और उसे ही लगवा दिया है। इतना ही नहीं चोर को भरोसा दिलाने के लिए एक तार का कनेक्शन भी किया हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा वो कहां का है, कब का है और किसने यह जुगाड़ किया है, उसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जान तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है औ कुछ लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्शन भी दिया है।
ये भी पढ़ें-
किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति