1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी लड़की को पसंद आया भारत का ये गाना, जब गाकर सुनाया तो हंसते-हंसते लोटपोट हो गई पब्लिक

विदेशी लड़की को पसंद आया भारत का ये गाना, जब गाकर सुनाया तो हंसते-हंसते लोटपोट हो गई पब्लिक

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 04, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 01:22 pm IST

जब एक विदेशी महिला से लोगों ने पूछा कि आपको भारत का कौन सा गाना पसंद है? इस पर महिला ने जो जवाब दिया वह सुनकर लोगों की हंसी छूट गई।

विदेशी महिला ने गाकर सुनाया यह गाना- India TV Hindi
विदेशी महिला ने गाकर सुनाया यह गाना Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया आए दिन कुछ ना कुछ नई चीजें देखने को मिलते रहती है। हर रोज लोग इस पर अपना घंटों समय बिताते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को कुछ अनोखा देखने को भी मिल जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है। जिसमें एक विदेसी लड़की को भारत का गाना गाते हुए सुना गया। विदेशी लड़की की जुबां पर भारत का यह गाना सुनकर जहां लोग हैरान थे तो वहीं उसके गाने के अंदाज को देख लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। 

विदेशी लड़की ने बताया अपना पसंदीदा गाना

वायरल हो रहा यह वीडियो बड़ा ही दिलचस्प है। वीडियो में एक विदेशी महिला को कुछ लोगों को जवाब देते हुए सुना जा सकता है। जहां लोगों ने जब उससे पूछा कि आपको भारत का कोई गाना पसंद आया? इस पर विदेशी महिला उन्हें जवाब देती है। हां आया। फिर लोग पूछते हैं- कौन सा? फिर महिला थोड़ी देर सोचती है क्योंकि वह गाना उसे याद था पर उसकी जुबां पर नहीं आ पा रहा था। थोड़ी देर बाद जैसे ही उसे वह गाना याद आता है, वैसे ही वह गाना शुरू कर देती है। ऐसे में वह विदेशी महिला ने जो गाना गाकर लोगों को सुनाया, वह सुन लोग हंसने पर मजबूर हो गए। दरअसल, उस विदेशी महिला ने बताया कि उसे भारत का 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना बहुत पसंद आया। इस गाने को उसने लोगों के सामने गाकर भी सुनाया।

भारत के प्रति विदेशी लड़की का प्रेम

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sharmayogendraofficial नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वीडियो में दिखने वाली महिला कोई विदेशी नहीं बल्कि बिग बॉस वाली चूम है। हालांकि वीडियो के कैप्शन में लिखा है- विदेशियों को भारत का ये गाना पसंद है, सुनोगे तो हंसी नहीं रोक पाओगे।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: घर के किचन में छुपा बैठा था शेर, टॉर्च की लाइट पड़ते ही सन्न रह गए लोग

बुलेट रानी को 22 हजार की पड़ी ये रील, खतरनाक स्टंट करते हुए बनाई थी ये Video, वायरल होते ही पुलिस ने छुड़ाए छक्के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।