1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आज तो बड़ा भूकंप आएगा भाई भाग लो', कपल का डांस Video देख लोगों ने किया ऐसा कमेंट

'आज तो बड़ा भूकंप आएगा भाई भाग लो', कपल का डांस Video देख लोगों ने किया ऐसा कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2025 10:13 am IST,  Updated : Mar 16, 2025 10:13 am IST

महिला और उसके पति ने छत पर डांस करते हुए अपनी एक रील बनाई जो वायरल हो गया। उसके बाद लोगों ने जब उसको देखा तो कमेंट सेक्शन में ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया पर ऐसे ही मिलेंगे जिन्होंने रील बनाने के लिए अकाउंट बनाया है। वैसे रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो कुछ भी करते हुए वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे पोस्ट कर देते हैं। फिर क्या जब इंटरनेट की जनता उसे देखती है तो फिर ट्रोल करने में बिल्कुल देरी नहीं करती है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसे देखने के बाद लोगों ने ट्रोल किया होगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कपल अपने घर की छत पर है। वो वहां बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए वीडियो बना रहे हैं। वो 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' गाने पर रील बना रहे हैं। आदमी तो फिर भी थोड़ा बहुत ठीक-ठाक डांस कर रहा है। लेकिन महिला डांस के नाम पर क्या कर रही है, कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। महिला पूरे वीडियो में बस उछल-कूद करते हुए नजर आती है और यही कारण है कि वीडियो देखने के बाद लोगों ने ट्रोल कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AnilYadavmedia1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं आप लोगों से पहले भी कह चुका हूं, अब ये गोला रहने लायक नहीं रह गया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसी तरह चलता रहा तो इसका लेंटर जल्द ही गिर जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- आज तो बड़ा भूकंप आएगा भाई भाग लो। तीसरे यूजर ने लिखा- यह रील की मानसिक बीमारी लग चुकी है सभी को। चौथे यूजर ने लिखा- ई गोला पर सच में क्या क्या देखना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-

Video: जहीर खान ने 20 साल पहले जिस महिला को दिया था फ्लाइंग किस, उसे देख हुए हैरान, लोगों ने पूछा ये सवाल

मेरा बापू कहां गया! गांधी प्रतिमा स्थल पर शराबियों का दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, Video भी वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।