A
Hindi News वायरल न्‍यूज सीधी बात नो बकवास! क्लास में स्टूडेंट्स से पूछा सिंपल सवाल, एक लड़के ने दिया गजब का जवाब

सीधी बात नो बकवास! क्लास में स्टूडेंट्स से पूछा सिंपल सवाल, एक लड़के ने दिया गजब का जवाब

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी उस लड़के की बात से सहमति जताई है और अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हम ऐसा कह सकते हैं कि जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, वो हर कोई सोशल मीडिया पर है। कुछ लोग ही ऐसे होंगे जो स्मार्ट फोन तो रखते हैं मगर वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही जहां आप देखते होंगे कि आपकी टाइमलाइन पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो आते हैं। उन्हीं सब में से कुछ ऐसे पोस्ट भी दिखते हैं जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वो स्टूडेंट्स के पास जाकर बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि उन्हें फ्रेंडशिप या रिलेशनशिप क्या चाहिए। पहले लड़के से पूछता है तो वो फ्रेंडशिप चुनता है। इसके बाद वो लड़की से यही सवाल पूछता है तो वो रिलेशनशिप चुनती है। इसके बाद वो एक दूसरे लड़के के पास जाता है और यही पूछता है तो वो जवाब में कहता है, 'स्कॉलरशिप।' उसने ऐसा अनोखा जवाब दिया कि वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने ऑउट ऑफ सिलेबस बता दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं सहमत हूं भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- सीधी बात नो बकवास। तीसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही कर रहा है लड़का।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने थोड़ा कंट्रोल कर लिया होता तो उसके साथ ऐसा नहीं होता, Video देख आपको आ जाएगी हंसी

दो महिलाओं को पसंद आ गया एक ही कपड़ा, उसके बाद छिड़ी जंग आप भी देखिए