1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो महिलाओं को पसंद आ गया एक ही कपड़ा, उसके बाद छिड़ी जंग आप भी देखिए

दो महिलाओं को पसंद आ गया एक ही कपड़ा, उसके बाद छिड़ी जंग आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2025 04:21 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 12:05 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जो महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में 1Vs2 होते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया गया है कि एक ही कपड़ा पसंद आने के बाद ऐसा हुआ।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़ाई करती हुई महिलाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कभी भी कुछ भी देखने को मिल सकता है। आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि कब क्या दिखेगा। हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर ज्यादातर लोगों का ध्यान खींचते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। कभी स्टंट, कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। कभी मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपड़े के स्टॉल पर कुछ महिलाएं खड़ी हैं और अचानक एक महिला दूसरी महिला को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद क्या था, दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है। वीडियो में एक कट के बाद दिखता है कि एक महिला को दो महिलाएं मिलकर मार रही हैं। जिस महिला को मार पड़ रही है, वो वही है जिसने पहले थप्पड़ मारा था। एक बार आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महिलाओं के बीच में क्लेश हुआ क्योंकि दोनों एक ही कपड़ा खरीदना चाहती थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या दिन आ गए, अब कपड़े को लेकर भी लड़ाई हो रही। दूसरे यूजर ने लिखा- महिलाएं कपड़े को लेकर समझौता नहीं करती। तीसरे यूजर ने लिखा- रेल बना दी दीदी ने मार मार के।

दिल्ली पुलिस ने वीडियो को लेकर क्या बताया?

महिलाओं की लड़ाई के वायरल वीडियो के बारे में जब दिल्ली पुलिस से पूछा गया तो इस मामले में पुलिस ने कहा, 'उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत नही आई है। वीडियो कब का है, यही भी स्पष्ट नही है। इस संबंध में अगर शिकायत आती है तो पता करेंगे कि ये क्या मामला था मगर अभी कोई शिकायत नही है, इस तरह के झगड़ो में कॉग्निजेबल एक्ट बनता भी नहीं है।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के नशे में लोग अब हद पार कर रहे हैं, वायरल Video देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा

भाई ने क्या प्रीमियम किस्मत पाई है! इस शख्स के प्यार में पड़ी गोरी मेम, अकेले नहीं रह पाईं तो अमेरिका से आ गईं भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।