1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़ाई के बीच बस ड्राइवर ने लिया बड़ा अनोखा फैसला, लोग बोले- 'उसने सही काम किया'

लड़ाई के बीच बस ड्राइवर ने लिया बड़ा अनोखा फैसला, लोग बोले- 'उसने सही काम किया'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 05:24 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण लड़ाई हो सकती थी लेकिन किसी और कारण से वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं लेकिन जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं वो या तो फनी होते हैं या फिर लड़ाई के वीडियो होते हैं। आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। कई बार बस में, मेट्रो में, सड़क पर लड़ाई करने वाले लोगों के खूब वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में लोग लड़ते हुए भी नजर आए हैं। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो लड़ाई का है मगर वायरल होने का कारण दूसरा है। लोगों ने जब उस वीडियो को देखा तो अलग-अलग बातें लिखते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको वीडियो और उसके बाद लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक चालक गुस्से में बस का दरवाजा खोलता है और बस ड्राइवर से लड़ने लगता है। बाइक चालक ड्राइवर का हाथ पकड़ता है और इससे पहले कि वो कुछ करता ड्राइवर अपना हाथ छुड़ाता लेता है। दोनों के बीच बहस होती है और इसी बीच ड्राइवर अपनी सीट से उठता है। इसके बाद पीछे टंगे बैग को लेता है और दरवाजे में टंगे हेलमेट को लेकर बस से नीचे उतर जाता है। उसके बाद बस का दरवाजा बंद करता है और बस को वहीं सड़क पर छोड़कर वहां से निकल जाता है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि उसने लड़ाई नहीं कि बल्कि सब छोड़कर वहां से निकल गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्लेश करने के लिए जिंदगी छोटी है, बस बैग पैक करो और चल दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसने सही काम किया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाईसाहब तो बड़े शांत इंसान निकले। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईसाहब बहुत सही फैसला लिया आपने। चौथे यूजर ने लिखा- ये भी सही है।

ये भी पढ़ें-

हम इंडियंस के पास हर समस्या का समाधान है, वायरल Video में दिखा एक नया जुगाड़

'भाई ये तो हैरी पॉर्टर वाला घर निकला', वायरल हुआ Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।