1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई देख लो ये है होली का क्लेश, सड़क पर लड़ते लोगों का Video हुआ वायरल

भाई देख लो ये है होली का क्लेश, सड़क पर लड़ते लोगों का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 14, 2025 01:09 pm IST,  Updated : Mar 14, 2025 01:09 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

होली का दिन हो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उससे जुड़े वीडियो वायरल न हो, ऐसा कभी नहीं हुई है। हर साल होली के दिन सोशल मीडिया पर होली के वीडियो और फोटो की बहार आ ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और होली के दिन समय निकालकर सोशल मीडिया विजिट करते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के पोस्ट देखे ही होंगे। किसी वीडियो में लोग नाले के कीचड़ से होली खेलते हुए दिखते हैं तो किसी वीडियो में गुलाल से मस्ती करते हुए लोग दिखते हैं। वहीं कुछ वीडियो लोगों की लड़ाई के भी नजर आते हैं। अभी एक लड़ाई का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स नजर आता है जो उसे रिकॉर्ड कर रहा है। वहीं उसके पीछे कुछ लोग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स करता है, 'भाई देख लो ये है होली का क्लेश, भाई यही होता है पीने के बाद।' इस दौरान वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग बैकग्राउंड में काफी बुरी तरह से लड़ रहे हैं। वीडियो में पुलिस सायरन की आवाज आती है जिसके बाद लोग शांत होते हुए भी दिखते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'होली के दौरान आदमियों के दो ग्रुप में क्लेश और उसे रिकॉर्ड करता हुआ एक क्लेशी आदमी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- होली बिना क्लेश के पूरा नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा-आज बहुत सारे क्लेश होंगे, भाई देखता जा तू। तीसरे यूजर ने लिखा- एक पैग अंदर और अंदर का सारा बाहर।

ये भी पढ़ें-

'इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी', बाइक पर स्टंट का Video देख लोगों का रिएक्शन

दिल्ली प्रशासन से शख्स ने की अनोखी गुजारिश, वायरल Video को आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।