1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी', बाइक पर स्टंट का Video देख लोगों का रिएक्शन

'इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी', बाइक पर स्टंट का Video देख लोगों का रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 14, 2025 11:59 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 11:59 am IST

एक शख्स सड़क पर बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा था लेकिन अगले ही पल उसे अपने किए का फल भुगतना पड़ा जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन न जाने कितने ही वीडियो तो लोग पोस्ट करते हैं। कोई हंसी मजाक वाला वीडियो पोस्ट करता है तो कोई हैरान कर देने वाले वीडियो को पोस्ट करता है। कोई लड़ाई का वीडयो पोस्ट करता है तो कोई स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो पोस्ट करता है। इन्हीं वीडियो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर अधिकतर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक ऐसे कई वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का स्पोर्ट बाइक को चला रहा है। पीछे उसका दोस्त भी बैठा हुआ है। वो बाइक चला क्या रहा है, बाइक पर स्टंट कर रहा है। वो बाइक को चलाते हुए व्हीली मारता नजर आता है। वो जब पहली बार व्हीली मारता है, तब तो सब सही से हो जाता है लेकिन जब वो दूसरी बार व्हीली मारता है तो रेस बढ़ जाने के कारण खेला हो जाता है। रेस ज्यादा हो जाने के कारण बाइक ज्यादा उठ जाती है और पहले उसका दोस्त गिरता है। कुछ दूर तक बाइक आगे जाती है मगर फिर भी कंट्रोल नहीं हो पाती। इसके बाद वो शख्स बाइक से गिरता है और उसकी बाइक सामने एक बाइक से टकराकर गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'छपरीगिरी का इंस्टैंट रिजल्ट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा- यह देखकर बहुत अच्छा लगा। तीसरे यूजर ने लिखा- दिक्कत ये है कि दूसरों को चोट लगती है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली प्रशासन से शख्स ने की अनोखी गुजारिश, वायरल Video को आप भी देखिए

रात में बाइक पर आए दो चोर और कार चुराने की जगह चोरी कर ले गए ये चीज, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।