1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तीन नन्हें बच्चों का एक Video हो रहा है जमकर वायरल, आइए बताते हैं कि वीडियो में क्या है

तीन नन्हें बच्चों का एक Video हो रहा है जमकर वायरल, आइए बताते हैं कि वीडियो में क्या है

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SIDHSHUK वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां कभी भी सूनी नहीं रहती हैं। इन गलियों में हर दिन अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। आप भी अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते ही होंगे और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई वीडियो वायरल भी होते हैं और कुछ वीडियो तो इतने ज्यादा वायरल हो जाते हैं कि कई सारे लोग उस एक वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट भी करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो हम लेकर आए हैं जिसे कई सारे लोगों ने पोस्ट किया है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो सिर्फ 17 सेकंड का ही है मगर कई सारे लोगों ने वीडियो को पोस्ट किया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि तीन नन्हें बच्चे जिन्हें बारिश से बचने के लिए अलग-अलग रंग का रेनकोट पहना हुआ है, वो एक ही रफ्तार में चले जा रहे हैं। अब वीडियो बनाने वाला शख्स उन्हें बुलाता भी है। वो 'हेलो, हेलो साथियों' कहकर बुलाता मगर कोई भी उस आदमी की बात नहीं सुनता है और वो अपने ही धुन में चले जाते हैं। अब वो स्कूल जा रहे हैं या फिर कहीं और जा रहे हैं, यह तो नहीं पता मगर बच्चों का एक साथ और अपने ही रफ्तार में जाने के कारण वीडियो वायरल हो गया है। लोगों ने इस वीडियो को बहुत क्यूट बताया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sidhshuk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बहुत ही प्यारे और रंग भी कितने चमकीले हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पहाड़ के बच्चों की जिंदगी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये नेपाल का है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये शेयर करने के लिए शुक्रिया, पुरानी यादें ताज़ा करने वाले पल। वहीं दूसरे अकाउंट से पोस्ट इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन की बात करें तो किसी ने इसे प्यारा बताया तो किसी ने लिखा कि उसे अपने बचपन की याद आ गई।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में एक और लड़की ने बनाई रील, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट